फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family clash over land dispute in Agra 14 injured

Agra: एक परिवार के दो पक्षों में भयंकर टकराव, खून से सने लोग और चीख पड़ीं महिलाएं; इस हालत में पहुंचे अस्पताल

Thu, 09 Apr 2026 02:14 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 09 Apr 2026 02:14 PM IST
सार

जमीन के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए, लाठी-डंडे और पथराव में 14 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
family clash over land dispute in Agra 14 injured
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव बरना में बृहस्पतिवार सुबह जमीन को लेकर दो पक्षों में भयंकर टकराव हुआ। इस दौरान लाठी-डंडे चले और फिर पथराव शुरू हो गया। इस झगड़े मेंदोनों पक्षों में महिलाओं समेत 14 घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव बरना में अमर सिंह पक्ष का परिवार के ही मोहन सिंह पक्ष से काफी समय से विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह  जमीन को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी देखते ही देखते दोनों पक्षों  के लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे और पथराव होने लगा जिससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

इस दौरान मारपीट में कृष्णकांत पुत्र दीपचंद, मोहन सिंह, दीपचंद पुत्र मेवाराम, वीरेंद्र, मनीष, मनोज, भगवान देवी पत्नी दीपचंद, अमित तथा दूसरे पक्ष से मीरादेवी पत्नी अमर सिंह, बलवीर, पुरुशोत्तम, संतोष पुत्र अमर सिंह, ममता देवी पत्नी परसोत्तम, मिथलेश पुत्री अमर सिंह घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया गया है।वही मोहन की हालात गंभीर बताई जा रही है।जिसे आगरा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद तरुण धीमान ने बताया कि जमीन को लेकर एक ही परिवार के लोगों में मारपीट हुई है।सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed