{"_id":"63528a07f5747650203bcd63","slug":"family-allegations-against-neighbor-want-to-convert-to-religion","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पड़ोसी से झगड़ा, परिवार ने लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पड़ोसी से झगड़ा, परिवार ने लगाया ये आरोप
Fri, 21 Oct 2022 05:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Oct 2022 05:31 PM IST
सार
थाना प्रभारी तेजवीर सिंह से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि मामला मारपीट का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत धनौली में दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पड़ोसी पर मंतातरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा मामला थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली स्थित नगला भगत का है। प्रताप सिंह पुत्र हरीचंद जूता कारोबारी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले दूसरे संप्रदाय के लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं। मंतातरण करने का दबाव बना रहे हैं। इसका विरोध करने पर पड़ोस छोड़ने की धमकी देते हैं। बीते कुछ दिनों पहले दबंग लोग जूता कारोबारी के घर आ धमके। उन्होंने पीड़ित के अन्य स्वजनों को भी बुला लिया। सभी पर एकजुट होकर धमकाने लगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: दिवाली से पहले घुल रही रिश्तों में मिठास, गिले-शिकवे भूल दंपती हुए साथ
विज्ञापन
अनहोनी की आशंका
पीड़ित परिवार ने दिवाली पर अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। वहीं इस मामले में जब थाना प्रभारी तेजवीर सिंह से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि मामला मारपीट का है। जांच की जा रही है।