फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Families are falling apart due to social media

UP: सोशल मीडिया पर रील के चक्कर में बिखर रहे परिवार, पति-पत्नी के बीच दूरी; टूटने की कगार पर 10 साल का रिश्ता

Sun, 14 Jun 2026 11:59 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 14 Jun 2026 11:59 AM IST
सार

पत्नी चाहती है कि पति अपने बीमार माता-पिता को छोड़कर उसके साथ जयपुर में रहे। युवक का कहना है कि उनका दूसरा भाई भी पत्नी के साथ अलग रहता है, ऐसे में बीमार बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल कौन करेगा।

विज्ञापन
Families are falling apart due to social media
पति-पत्नी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई

विस्तार

परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को एक मामला सामने आया, जहां सोशल मीडिया की रील और पारिवारिक जिम्मेदारी के विवाद ने 10 साल पुरानी शादी को टूटने की कगार पर पहुंचा दिया है। रुनकता क्षेत्र के नजदीकी गांव निवासी युवक ने बताया कि उनकी पत्नी इसलिए अलग होना चाहती है क्योंकि वह उसे सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने, लाइक और कमेंट के लिए मना करते हैं।
विज्ञापन


पति के अनुसार, पूरा गांव पत्नी के वीडियो देखता है, जिसे लेकर उन्होंने आपत्ति जताई थी। इसके बाद पत्नी दोनों बेटियों को लेकर राजपुर चुंगी स्थित अपने मायके चली गई। पत्नी चाहती है कि वह अपने बीमार माता-पिता को छोड़कर उसके साथ जयपुर में रहे। युवक का कहना है कि उनका दूसरा भाई भी पत्नी के साथ अलग रहता है, ऐसे में बीमार बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल कौन करेगा।
विज्ञापन


फिलहाल, पत्नी मायके में रहकर दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा कर रही है। वह न तो साथ रहने को तैयार है और न ही तलाक लेना चाहती है। पति का कहना है कि वह उसकी सारी शर्तें मानने को तैयार है लेकिन वह लौटने को राजी नहीं है। परामर्श केंद्र में मामले की अगली सुनवाई पर दोनों पक्षों को फिर बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed