{"_id":"695f60a6bcad5a231001bf36","slug":"false-story-of-kidnapping-lies-of-mumbai-businessman-exposed-police-also-surprised-to-know-the-reality-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अपहरण की झूठी कहानी...मुंबई के कारोबारी के झूठ का पर्दाफाश, हकीकत जानकर पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अपहरण की झूठी कहानी...मुंबई के कारोबारी के झूठ का पर्दाफाश, हकीकत जानकर पुलिस भी हैरान
Thu, 08 Jan 2026 01:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:15 PM IST
सार
मुंबई के कारोबारी के अपहरण की कहानी झूठी निकली। पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसके झूठ का पर्दाफाश कर दिया। मामला कुछ ओर ही निकला, जिसे जानकर पुलिस भी हैरान है।
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो
- फोटो : istock
विस्तार
आगरा पुलिस के उस समय पसीने छूट गए जब मुंबई के कारोबारी के अपहरण की सूचना मिली। पुलिस ने इस मामले में तत्काल जांच तेज कर दी। पुलिस जांच में हकीकत कुछ ऐसी सामने आई, जिसे जानकर अधिकारी भी हैरान रह गए।
पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना एत्माद्दाैला के रामबाग चाैराहे से बुधवार दोपहर को कार सवार बदमाशों ने मुंबई के कारोबारी का अपहरण कर लिया। उन्हें बेहोश करने के बाद हाथरस ले गए। अज्ञात स्थान पर खेतों में बंधक बनाकर पिटाई लगाई। परिजनों को फोन करके 1.20 लाख रुपये लेने के बाद छोड़ा। कारोबारी राहगीरों की मदद से परिचित कारोबारियों के पास पहुंचा।
मामला तब खुलकर सामने आया, जब पुलिस ने कारोबारी को कार में बैठाकर ले जाने वाले दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनका कहना था कि कारोबारी से फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुआ था। जब वो आगरा आया तो फोन कर मिलने के लिए कहा। जब वो गाड़ी लेकर पहुंचे, तो खुद ही साथ चल दिया। इस दौरान वीडियो बनाने पर विवाद हुआ था। परिचित के खाते में ही रकम जमा कराई थी। होटल आने के बाद कारोबारी ने अपहरण की कहानी बनाई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन