{"_id":"5f3022828ebc3e3d1458cb46","slug":"fake-teachers-mainpuri-news-agr454185062","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डन के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डन के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। वार्डन के प्रमाणपत्रों की जांच के लिए आजमगढ़ पुलिस ने एसडीएम को पत्र भेजा है। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को प्रमाण पत्रों की जांच सौंपी है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फर्जी प्रमाण पत्रो की जांच लगातार जारी है। इसी मामले में जांच कर रहे थाना पवई जनपद आजमगढ़ के उपनिरीक्षक मनोज कुमार विश्वकर्मा ने थाना क्षेत्र में ही चल रहे कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डन प्रीती यादव द्वारा नौकरी के समय जमा किए गए जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों की सत्यता की जांच के सबंध में एसडीएम भोगांव को पत्र भेजा गया है।
वार्डन प्रीती यादव ने जिस समय नौकरी ज्वाइन की उस समय तहसील भोगांव द्वारा जारी किए गए जाति एवं निवास प्रमाणपत्र जमा किए गए थे। प्रीती यादव इन्हीं प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रही थीं। उस समय प्रीती यादव तहसील भोगांव के थाना किशनी के ग्राम सैदपुर की रहने वाली थीं। वर्तमान में सैदपुर तहसील किशनी क्षेत्र में आता है। एसडीएम ने मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी है। थाना पवई से भेजे गये पत्र में दोनों प्रमाणपत्र प्रथम दृष्टया फर्जी बताए गए हैं। प्रमाणपत्रों की जांच के बाद बीएसए आजमगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जांच के बाद भेजी जाएगी रिपोर्ट
भोगांव। प्रीती यादव के खिलाफ थाना पवई जनपद आजमढ़ में धारा 419, 420, 467,471 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि प्रमाणपत्रों की जांच के लिए पत्र प्राप्त हुआ है। जांच कराई जा रही है। जांच होने के बाद शीघ्र ही रिपोर्ट भिजवाई जाएगी।