फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake registry on 38 year old plot in agra

Agra News: 38 साल पुराने प्लॉट पर फर्जी रजिस्ट्री का खेल...जमीन पर कब्जे की कोशिश, जान से मारने की धमकी

Sun, 23 Nov 2025 10:28 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Nov 2025 10:28 AM IST
सार

वृद्धा का आरोप है कि धोखाधड़ी कर जमीन को बेच दिया गया। दबंग जाने से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Fake registry on 38 year old plot in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ की 85 वर्षीय महिला की जमीन पर अवैध कब्जे और फर्जी रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। कई बार पुलिस हस्तक्षेप के बावजूद आरोपी धमकियां देकर जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पीड़िता प्रेमलता झा का आरोप है कि वर्ष 1989 में मौजा नरायच स्थित भगवती बाग का एक भूखंड उन्होंने खरीदा था। तब से भूमि पर उनका कब्जा है। आरोप है कि लगभग 38 वर्ष बाद सुनील सोनी ने धोखाधड़ी कर उसी जमीन का 7 जुलाई 2025 को कमल कांत शर्मा के नाम विक्रय पत्र तैयार करा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले कमल कांत और उसके परिजन ताला तोड़कर जबरन कब्जा करने पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कब्जा वापस दिलाया। इसके बावजूद आरोपी फिर ताला तोड़कर आए। दबंगों ने बेटे ललित कुमार झा और मित्रांशु को जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि 17 सितंबर 2025 को फिर विवाद हुआ, जिस पर 112 पुलिस ने दुबारा कब्जा दिलाया। अगले ही दिन उन्हें जानकारी मिली कि ओम प्रकाश उर्फ ओमी ने 6 सितंबर 2025 को एक और फर्जी रजिस्ट्री करा दी है। वह या उनका परिवार भूमि पर जाता है, कमल कांत, उसके भाई मनोज, अमित, प्रिंस और पिता योगेश शर्मा धमकाते हुए आने से रोक देते।


वृद्धा ने बताया कि फर्जी बैनामे के जरिए उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। वह अपने ही प्लॉट पर जाने से डरने लगी हैं। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने जांच के निर्देश दिए हैं। थाना ट्रांस यमुना में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी रजिस्ट्री और अवैध कब्जे के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed