फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake records found in the investigation, the service of the teacher will be terminated

Agra News: बेसिक शिक्षा विभाग में फिर मिला एक फर्जी शिक्षक

Thu, 15 Dec 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fake records found in the investigation, the service of the teacher will be terminated
फर्जी दस्तावेज से नौकरी करती पाई गईं शिक्षिका, सेवा होगी समाप्त
विज्ञापन

-बीएसए ने पत्रावली तैयार कर जिला चयन समिति के पास भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। किशनी विकास खंड में तैनात एक शिक्षिका के फर्जी दस्तावेज के जरिए नौकरी करने का खुलासा हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2017 से दो अलग-अलग विद्यालयों में तैनात रही इस शिक्षिका के अभिलेखों की जांच करवाई तो वे फर्जी पाए गए। इस आधार पर बीएसए ने शिक्षिका की सेवा समाप्ति के लिए पत्रावली जिला चयन समिति के पास भेजी है। इससे पहले जिले में 41 शिक्षकों की बर्खास्तगी हो चुकी है।
बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि संबंधित शिक्षिका के खिलाफ एक ही साल में दो जगहों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने की शिकायत मिली थी। इस पर दो खंड शिक्षाधिकारियों की समिति ने पूरे मामले की जांच की। इस दौरान शिक्षिका के एक ही साल में दो परीक्षाएं पास करने के अंक पत्र मिले। इससे साबित हो रहा है कि शिक्षिका ने किसी एक जगह पर अपनी उपस्थिति फर्जी दिखाई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के लिए जिला चयन समिति को पत्रावली भेजी है। अगले सप्ताह संबंधित शिक्षिका की बर्खास्तगी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दो बार भेजा जा चुका है नोटिस: इस मामले में संबंधित शिक्षिका को दो बार नोटिस दिया गया था, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया गया। वर्ष 2022 में अभी तक दो शिक्षक फर्जी मिले हैं, जिसमें से एक की बर्खास्तगी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed