{"_id":"5e0aec878ebc3e87c9332973","slug":"fake-pumpsets-of-usha-international-company-of-gurugram-were-being-made-in-foundry-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजे जा रहे थे ब्रांडेड कंपनी के नकली पंपसेट, फैक्टरी पर पुलिस का छापा, मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजे जा रहे थे ब्रांडेड कंपनी के नकली पंपसेट, फैक्टरी पर पुलिस का छापा, मालिक गिरफ्तार
Tue, 31 Dec 2019 12:07 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
नकली पंपसेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाउंड्री नगर में गुरुग्राम की ऊषा इंटरनेशनल कंपनी के नकली पंपसेट बन रहे थे। इन्हें विदेश भेजा जाता था। इन पर होलोग्राम और मार्का भी लगाया जा रहा था। सोमवार को कंपनी की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारा। यहां से 42 पंपसेट बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार कर लिया।
ऊषा इंटरनेशनल कंपनी के मैनेजर राजेश कुमार सिंह, सीनियर एसोसिएट अमित कुमार, सीनियर टीम लीडर परमजीत, कुलदीप सिंह, पी एंड जी एसोसिएशन के हृदय नारायन ने पुलिस को फाउंड्री नगर में ऊषा कंपनी के नकली पार्ट्स बनाने की फैक्टरी संचालित होने की जानकारी दी थी। इस पर थाना एत्माद्दौला पुलिस टीम ने छापा मारकर नकली पार्ट्स और संचालक को पकड़ लिया।
प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि फाउंड्री नगर स्थित बी-52 नंबर में यह फैक्टरी संचालित हो रही थी। जमुना विहार कॉलोनी, कमला नगर निवासी उमेश अग्रवाल शिवम इंटरप्राइजेज के नाम से फैक्टरी चला रहे थे। इसमें पहले बोरियों का गोदाम था।

अब पंपसेट बनाए जा रहे थे। इन पर ऊषा कंपनी का लेबल लगाया जाता था। इसके बाद सीरिया और ईराक में सप्लाई हो रही थी। फैक्टरी से 42 पंपसेट मिले, जिनकी कीमत तकरीबन आठ लाख रुपये है। उमेश के बेटे तुषार जिंदल को मौके से पकड़ लिया गया।
मशीनों पर ऊषा इंटरनेशनल लिमिटेड का होलोग्राम, मार्क लगाया हुआ था। जांच में यह नकली मिले। आरोपी ने बताया कि एक साल से फैक्टरी चला रहा है। फैक्टरी से बरामद पंपसेट को भी विदेश भेजने की तैयारी थी।
मशीनों पर ऊषा इंटरनेशनल लिमिटेड का होलोग्राम, मार्क लगाया हुआ था। जांच में यह नकली मिले। आरोपी ने बताया कि एक साल से फैक्टरी चला रहा है। फैक्टरी से बरामद पंपसेट को भी विदेश भेजने की तैयारी थी।