फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake loan was taken in the name of six women in Agra FIR registered

UP: आगरा में छह महिलाओं के नाम पर लिया फर्जी लोन, फिर हुई किस्त की वसूली; FIR दर्ज

Mon, 25 Aug 2025 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Aug 2025 09:16 AM IST
सार

फर्जी दस्तावेज से महिलाओं के नाम पर लोन ले लिया गया। किस्त वसूली हुई, तो पीड़ित महिलाओं को जानकारी हो सकी। मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Fake loan was taken in the name of six women in Agra FIR registered
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी ने फर्जी दस्तावेजों से छह महिलाओं के नाम पर 1.50 लाख से अधिक का लोन ले लिया। कई महिलाओं के घर जाकर किस्त की वसूली की। पुलिस उपायुक्त के आदेश पर ताजगंज पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुष्पांजलि गोल्ड, ताजनगरी, फेज-2 ताजगंज स्थित धनकेंद्र माइको लेनदेन फाउंडेशन कंपनी की एमडी वंदना ने केस दर्ज कराया है। बताया कि उनकी कंपनी महिलाओं को लोन देती है। पति हरेंद्र सिंह की कंपनी में ताजगंज के पाकटोला का साहिल श्रीवास्तव उर्फ सनी नौकरी करता था। लापरवाही करने पर उसे निकाल दिया।
विज्ञापन


उन्हें 10 अक्तूबर 2024 को दुर्गा देवी के नाम से पत्र मिला। तब पता चला कि साहिल श्रीवास्तव उसकी उसकी पत्नी रश्मि श्रीवास्तव, छोटू, उमेश अस्थाना ने कंपनी को हानि पहुंचाने के उद्देश्य से 6 महिलाओं के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कंपनी से 1.50 लाख से अधिक का लोन ले लिया। रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में फील्ड के कर्मचारी से पता चला कि साहिल श्रीवास्तव उर्फ सनी के साथ में पहले राेविन कुमार काम चुका है। उसने अपने साथी हरिओम व अन्य के साथ मिलकर लोन लेने वाली महिलाओं के घर जाकर किस्तों की वसूली की। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed