फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake letter of BJP Braj region president goes viral, FIR

Agra News: भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष का फर्जी पत्र वायरल, एफआईआर

Tue, 07 May 2024 03:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 May 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Fake letter of BJP Braj region president goes viral, FIR
कासगंज। लोकसभा चुनाव के मतदान से पूर्व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नाम से एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वायरल पत्र में लिखा था कि पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं और न ही उनका भाजपा से कोई संबंध है। इससे भाजपा खेमे में हलचल मच गई। मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। शनिवार देर रात्रि में यह पत्र वायरल हुआ था। पत्र वायरल होते ही लोगों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। जानकारी होने पर भाजपा के स्थानीय नेताओं ने इस सबकी जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष को दी। भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह ने तत्काल एक पत्र व वीडियो जारी कर उक्त पत्र को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव भाजपा में हैं और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के समक्ष भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने वायरल पत्र मामले को गंभीरता से लिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed