फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake ID of Flipkart CEO created

UP: फ्लिपकार्ट कंपनी के सीईओ की बना डाली फर्जी आईडी, आगरा के युवक की ऐसी करतूत; पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 21 Jul 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Jul 2025 09:47 AM IST
सार

आगरा के एक युवक ने फ्लिपकार्ट कंपनी के सीईओ फर्जी आईडी  बना डाली। मामले की जानकारी होने का बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Fake ID of Flipkart CEO created
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक युवक ने ई-कॉमर्स कंपनी से ब्लैकलिस्ट होने पर फ्लिपकार्ट कंपनी के सीईओ के नाम से फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद कंपनी को ईमेल कर खाता चालू करने का आदेश दिया। जांच में मामला फर्जी मिलने पर सिकंदरा थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


दर्ज केस के अनुसार इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि आरके शर्मा ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि अछनेरा थाना क्षेत्र के छह पोखर निवासी हिमांशु ने उनकी कंपनी को नुकसान पहुंचाने के साथ छवि धूमिल करने की साजिश रची।
विज्ञापन


युवक ने 2 जून 2025 को ऑनलाइन टीशर्ट बुक की। डिलीवर लेने के बाद दूसरे ब्रांड की बताकर वापस करने का आवेदन किया। कंपनी ने आवेदन स्वीकार नहीं किया। उसका खाता ब्लैकलिस्ट कर दिया। बाद में पता चला कि आरोपी तीन अलग-अलग ग्राहक खातों से कंपनी से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने पहले से उसके दो खाते धोखाधड़ी की वजह से ब्लैकलिस्ट कर रखे थे। इसके बाद आरोपी ने फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति के नाम फर्जी ईमेल आईडी बनाई। कंपनी में मेल कर खाते दोबारा चालू करने के आदेश दिए। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed