{"_id":"65f5155fd74a58871c08012a","slug":"fake-gst-officer-cheated-artisan-and-took-27-kg-of-silver-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगों की करतूत: जीएसटी अधिकारी बनकर आए, कारीगर से ठग ले गए 27 किलो चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगों की करतूत: जीएसटी अधिकारी बनकर आए, कारीगर से ठग ले गए 27 किलो चांदी
Sat, 16 Mar 2024 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Mar 2024 09:13 AM IST
सार
जीएसटी अधिकारी बनकर आए ठगों ने चांदी कारीगर से 27 किलो चांदी की ठगी कर ली। सच्चाई का पता चलने पर पीड़ित के होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर आई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। पुलिस ठगों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
थाना एमएम गेट आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एमएम गेट थाना क्षेत्र में ठगों ने जीएसटी अधिकारी बनकर चांदी कारीगर को निशाना बनाया। उसे डराकर करीब 27 किलो चांदी लेकर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचानने की कोशिश कर रही है।
जगदीशपुरा के मारुति एस्टेट एंक्लेव फेज-2 निवासी राजेंद्र कुमार चांदी की घिसाई करते हैं। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते पहले वह सेब का बाजार स्थित एक फर्म से घिसाई के लिए चांदी ले गए थे। 13 मार्च को वापस देने के लिए बाइक से दोपहर 12:45 बजे घर से निकले। रास्ते में राजश्री टॉकीज के पास दो ठगों ने उनकी बाइक के सामने अपनी बाइक लगा दी। कहा कि हम जीएसटी अधिकारी हैं। कहां जा रहे हो, थैले में क्या है, चेक कराओ। विरोध पर धमकाया और थैले व डिगी में सामान चेक किए।
चांदी देख बोले ये क्या है। इसके कागज दिखाओ। उन्होंने अपने मालिक को बताने के लिए फोन निकाला। इस पर ठगों ने कहा कि बचना चाहते हो तो चांदी का थैला इधर रख दो। तुम मालिक को जाकर अपने साथ लेकर आना। उन्होंने थोड़ा आगे जाकर मालिक को फोन किया। तुरंत लौटा तो ठग चांदी भरा थैला लेकर जा चुके थे। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है।