{"_id":"69d88f9bb50b73ffd6018a94","slug":"fake-gift-deed-scam-woman-and-grandson-accused-of-grabbing-1-5-crore-land-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डेढ़ करोड़ की जमीन का फर्जी दानपत्र, महिला और उसके पौत्र ने किया बड़ा कांड; FIR हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डेढ़ करोड़ की जमीन का फर्जी दानपत्र, महिला और उसके पौत्र ने किया बड़ा कांड; FIR हुई दर्ज
Fri, 10 Apr 2026 11:20 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:20 AM IST
सार
आगरा में इंफ्रा कंपनी की साझेदार ने महिला और उसके पौत्र पर फर्जी दानपत्र बनाकर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में इंफ्रा स्टेट कंपनी की साझेदार ने महिला और उसके पौत्र पर फर्जी दानपत्र बनाकर डेढ़ करोड़ की जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की। कमिश्नर के आदेश पर छत्ता पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
इंफ्रा स्टेट की साझेदार वैशाली ने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी 2014 को उन्होंने सिकंदरा के बाईंपुर निवासी शांति देवी और धीरज यादव से 1.50 करोड़ रुपये में 0.2404 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। खरीदी गई संपत्ति की गाटा संख्या 79 और खसरा संख्या 78 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन बाबरपुर हरीपर्वत वार्ड स्थित बांके बिहारी पुरम में है। उनकी कंपनी तभी से जमीन पर काबिज है। आरोप है कि शांति देवी ने 19 दिसंबर 2025 को जमीन का दानपत्र अपने पौत्र गौरव यादव के नाम कर दिया। दानपत्र बनाने में धरमपाल यादव और घनश्याम भी शामिल थे।