Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Ghee Found 81 percent Mustard Oil Samples Fail Food Quality Tests

दिवाली पर मिलावट का जहर: दूध, खोआ और घी में सबसे ज्यादा मिलावट, 81 फीसदी नमूने फेल; ऐसे करें पहचान

Sat, 07 Nov 2026 08:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 07 Nov 2026 08:32 AM IST
सार

आगरा में खाद्य विभाग की जांच में 533 नमूनों में से 184 फेल मिले हैं। घी के 30 में से 19 और सरसों के तेल के 34 में से 12 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। जांच में घी में पाम ऑयल और एसेंस, सरसों के तेल में दूसरे तेलों तथा मसालों में सिंथेटिक रंग की मिलावट मिली है।
 

विज्ञापन
Fake Ghee Found 81 percent Mustard Oil Samples Fail Food Quality Tests
मिलावटी पनीर आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पनीर, खोआ और दूध ही नहीं घी भी नकली मिल रहा है। खाद्य विभाग की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। रिफाइंड-सरसों के तेल भी मिलावटी मिले। हालत यह है कि सरसाें के तेल के 81 फीसदी नमूने जांच में फेल मिले हैं। इनके विक्रेताओं पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

खाद्य विभाग की टीम को हाल ही में 533 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें 184 नमूने जांच में फेल मिले हैं। इसमें 127 घटिया पाए गए। 55 नमूने नकली मिले हैं, बाकी के नमूने मिसब्रांड पाए गए हैं। इनमें दूध, खोआ, पनीर, नमकनी, मिठाई, घी, तेल, रिफाइंड समेत विभिन्न खाद्य सामग्री हैं। घी के 30 नमूनों में से 19 फेल मिले हैं, इसमें से छह में घी नकली पाया गया है, बाकी के 13 में पाम आयल, एसेंस, रिफाइंड समेत अन्य की मिलावट मिली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसों के तेल के 34 में से 4 घटिया, आठ नकली समेत 12 नमूने फेल मिले हैं। इसमें पाम आयल, राइसब्रोन ऑयल की मिलावट की गई। रिफाइंड के 19 नमूनों की जांच में आठ में मिलावट पाई गई, एक नमूना नकली पाया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हाल ही में 533 नमूनों की रिपोर्ट मिली है, जिसमें 184 फेल मिले हैं। इनके विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन

मिठाई घटिया, मसाले में भी मिलावट
खाद्य विभाग की जांच में मसाले, नमकीन, आटा समेत कई सामग्री मिलावटी मिली हैं। मिठाई के 63 के नमूने में से 11 फेल मिले हैं, दो बेहद खतरनाक पाए गए। नौ में मिलावट मिली। दाल के 35 नमूनों में से चार में मिलावट पाई गई। मसालों के 40 नमूनों में से 11 फेल मिले हैं। इनमें ठंडल का बुरादा, सिंथेटिक रंग पाए गए। आटे के 26 नमूनों में से छह घटिया मिले, जिसमें कीड़े पाए गए।
 

ऐसे कर सकते हैं शुरुआती जांच
- दूध: एक घूंट पीएं और कुल्ला कर दें, नकली दूध होने पर शुरुआत में मीठा और फिर कसैला लगेगा।
- मसाले: हल्दी-मिर्च और धनिया में रंग मिला है तो पानी डालने पर रंग पीला और हरा हो जाएगा।
- पनीर: सिंथेटिक पनीर कठोर होगा, दबाने पर बिखर जाएगा, चिकनाई कम होगी। स्वाद में अंतर।
- घी: मिलावटी-नकली होने पर रेफ्रिजरेटर में रखने पर पूरी तरह से जमेगा नहीं। गर्म करने पर एसेंस की खुशबू नहीं रहेगी।
-नकली-मिलावटी खाद्य सामग्री की इस नंबर पर करें शिकायत - 18001805533
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed