फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake finance company operator arrested

फर्जी फाइनेंस कंपनी चलाने वाला शातिर गिरफ्तार

Sun, 24 Jul 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fake finance company operator arrested
मैनपुरी। प्रदेश के अलग-अलग शहर व देहात क्षेत्र में फर्जी फाइनेंस कंपनी चलाने वाले शातिर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर 10 हजार का इनाम घोषित था। शातिर लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी हरगोविंद ने कुछ दिन पूर्व एसपी कमलेश दीक्षित को शिकायती पत्र दिया था। इसमें कहा था कि यूसुफ अली निवासी गांव मुकुटपुर, जिला रामपुर ने लोन दिलाने नाम पर उसके साथ ठगी की है। एसपी ने मामले की जांच इंस्पेक्टर कोतवाली व स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह को सौंपी। जांच के दौरान पता चला कि यूसुफ शातिर अपराधी है। वह देश के अलग-अलग राज्य व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लोगों को ठग चुका है। वह पहले फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलता है। इसके बाद लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर गायब हो जाता है।
विज्ञापन

सीओ विजय पाल सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली कि शातिर जेल चौराहा के पास है। पुलिस ने दबिश देकर यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली लाकर पूछताछ की तो उसने ठगी की वारदात स्वीकार कीं। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि शातिर की गिरफ्तारी पर एसपी द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सैनिकों को बनाता था निशाना
पुलिस को पूछताछ में यूसुफ ने बताया कि वह जरूरतमंद लोगों के साथ सेवानिवृत्त सैनिकों को निशाना बनाता था। उन्हें लुभावने ऑफर का लालच देकर जाल में फंसा लेता था। लोन दिलाने के नाम पर रुपये लेकर भागा जाता था। पुलिस ठग के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed