फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake email sent to PAC Commandant, FIR registered

Agra News: पीएसी कमांडेंट को भेजा फर्जी ईमेल, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 14 Jan 2026 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fake email sent to PAC Commandant, FIR registered
आगरा। 15वीं वाहिनी पीएसी कमांडेंट को पुलिस महानिरीक्षक स्थापना मुख्यालय लखनऊ की मेल आईडी से मिलती जुलती आईडी से ईमेल किया गया। इससे उन पर एक कर्मचारी की सेवा समाप्ति के संबंध में दबाव बनाने की कोशिश की गई। मामले में जांच कराई तो पता चला कि ईमेल आईडी और डोमेन के लिए जिस सिम का इस्तेमाल किया गया, वह मथुरा और एटा के पते पर हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। 24 अप्रैल को 15वीं वाहिनी पीएसी कमांडेंट की निजी ईमेल आईडी पर पुलिस महानिरीक्षक स्थापना मुख्यालय लखनऊ की मेल आईडी से मिलती जुलती आईडी से मेल भेजा गया था। संदिग्ध होने पर पीएसी कमांडेंट ने जांच के आदेश किए। साइबर क्राइम थाना ने बताया कि ईमेल किसी सरकारी आईडी से नहीं भेजा गया था। इसे होस्टिंगर वेबसाइट से भेजा गया था। जीमेल का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

आईपी एड्रेस निकालने पर पता चला कि सिम मथुरा की युवती के नाम पर है। वहीं जीमेल आईडी भी एटा की युवती के नाम पर है। होस्टिंगर पर कई सरकारी से मिलते जुलते फर्जी डोमेन बनाकर मेल भेजे गए थे। यह असली डोमेन से मिलते जुलते होते हैं। मगर असली नहीं होते हैं। इस मेल के जरिये पीएसी कर्मचारी की सेवा समाप्ति के प्रकरण में अनुचित लाभ प्राप्त करने की कोशिश की गई थी। सेनानायक 15वीं वाहिनी पीएसी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed