फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Drug Probe: Suspects Seen Carrying Sacks Near Tedi Baghia CCTV Cameras Scanned

यूपी: नाले और झाड़ियों में कहां से आईं दवाएं? CCTV में कट्टे लेकर जाते दिखे संदिग्ध, 30 से ज्यादा कैमरे खंगाले

Thu, 08 Oct 2026 12:08 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 08 Oct 2026 12:08 PM IST
सार

टेढ़ी बगिया में नाले और झाड़ियों में मिली दवाओं के मामले में पुलिस ने 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें लोडिंग वाहन से कट्टे लेकर जाते संदिग्ध दिखे हैं। पुलिस को आशंका है कि धनौली के अवैध गोदाम से खाली की गई दवाएं ही यहां फेंकी गईं, जबकि बैच नंबर और कंपनियों का मिलान जांच में अहम कड़ी बन सकता है।

विज्ञापन
Fake Drug Probe: Suspects Seen Carrying Sacks Near Tedi Baghia CCTV Cameras Scanned
यमुनापार टेढ़ी बगिया में पड़ी दवाएं।

विस्तार

 पुलिस ने टेढ़ी बगिया में नाले और झाड़ियों में मिली दवाओं की जांच के लिए 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। इसमें संदिग्ध लोग लोडिंग वाहन में कट्टों में उसी रास्ते की ओर जाते दिख रहे हैं। इसमें स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे का दायरा और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


टेढ़ी बगिया में बीते सोमवार को कांशीराम आवास योजना के पास नाले और झाड़ियों में दवाओं का जखीरा मिला था। ये 29 सितंबर को धनौली में अवैध गोदाम में बरामद हुई दवाएं समान हैं। ऐसे में पुलिस ने टेढ़ी बगिया से उस रास्ते में बीते 3-4 दिन की फुटेज खंगाली हैं। इस दौरान 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, इनमें कुछ कैमरे खराब मिले थे। कुछ कैमरों में लोडिंग वाहन में कट्टों में सामग्री लदी हुई दिख रही है। दो-तीन लोग भी दिख रहे हैं। इनका चेहरा स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


धनौली छापे में पकड़े गए आरोपियों के होने की आशंका है। स्थिति और स्पष्ट करने के लिए सीसीटीवी फुटेज जांच करने का दायरा बढ़ा दिया है। दरअसल, धनौली छापे के वक्त टेढ़ी बगिया निवासी इकरार और मुकीम को पकड़ा था। इन्होंने टेढ़ी बगिया में दो गोदाम होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने मौके पर जांच की तो गोदाम मालिक सोनू ने इनके विजय कुमार को किराए पर देने की बात कही। 27 सितंबर को गोदाम खाली कर चाबी देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस को आशंका है कि ये गोदाम से खाली की हुई दवाएं ही नाले में फेंकी गई हैं। सहायक आयुक्त औषधि अरविंद गुप्ता का कहना है कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं, इनमें संदिग्ध दिखे हैं। अभी जांच चल रही है, औषधि विभाग की टीम भी पुराने मामलों से इनका मिलान कर रही है।


ज्यादा बिकने वाली दवाएं बनाईं नकली
औषधि विभाग ने 2025 में जब्त दवाएं और धनौली-टेढ़ी बगिया में बरामद समान कंपनी और बैच नंबर की हैं। ये दवाएं मधुमेह, थायराइड, एलर्जी, हृदय रोग, कोलेस्ट्रॉल, पेट रोग, एंटीबायोटिक समेत विभिन्न मर्ज की। इनकी बिक्री अधिक है। ऐसे में माफिया मोटी कमाई के लिए इन नामी कंपनियों की दवाएं नकली बना रही है। जांच में ये दवाएं पुडुचेरी में बनवाई गई। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि दवा के मामले में जांच की जा रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed