फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake doctor blinded by love Offered a woman to  illicit relationship Brutally murdered for rejecting

UP: प्यार में अंधा फर्जी डॉक्टर...पड़ोसी महिला को दिया ये ऑफर, ठुकराने पर किया ऐसा  हश्र; रूह कांप जाएगी

Thu, 05 Dec 2024 03:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Dec 2024 03:27 PM IST
सार

झोलाछाप चिकित्सक काफी दिन से महिला के पीछे पड़ा हुआ था। मौका मिलते ही उसके घर में घुस गया। जबरन संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर महिला को मौत के घाट उतार दिया।
 

विज्ञापन
Fake doctor blinded by love Offered a woman to  illicit relationship Brutally murdered for rejecting
मैनपुरी पुलिस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

मैनपुरी के  एलाऊ क्षेत्र में एकतरफा प्यार में कत्ल की वारदात हुई। दुकान के सामने ही रहने वाली एक महिला से झोलाछाप प्यार करने लगा। दो साल तक जब कोई जबाव नहीं मिला, तो बुधवार को वह पति की गैर मौजूदगी में महिला के घर पहुंचा और संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने महिला को जहर खिला दिया। जिसके चलते महिला की मौत हो गई। थाना एलाऊ क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद मृतका के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


 

थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ खुशहाल जीवन जी रही थी, लेकिन उसे क्या पता था कि कोई उसकी खुशियों पर ग्रहण लगाने के लिए मौके की तलाश कर रहा है। बुधवार को महिला जब घर पर अकेली थी, तभी घर के सामने ही क्लीनिक का संचालन कर रहा झोलाछाप दुर्विजय राजपूत घर में घुस आया। महिला के सामने अपने एकतरफा प्रेम का इजहार करते हुए संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने जब साफ इंकार कर दिया तो आरोपी बौखला गया। उसने महिला को कोई जहरीली दवा खिला दी। जिसे खाने के कुछ देर बाद ही वह तड़पने लगी। घटना को अंजाम देने के आरोपी क्लीनिक बंद कर भाग निकला। परिजन आनन-फानन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। 

 
विज्ञापन

महिला की मौत की खबर मिलने के बाद मायके वाले भी आ गए। जनपद एटा के नयागांव थाना क्षेत्र के रहने वाले मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि आरोपी दो साल से बहन पर गलत नजर रख रहा था। उसी ने अपने नापाक इरादे में विफल होने पर बहन को मार डाला। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। महिला के शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed