{"_id":"60edf3b18ebc3ec3b055065e","slug":"fake-digree-of-ayushman-hospital-doctor-agra-city-news-agr4996987173","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए ने आयुष्मान हॉस्पिटल के संजीव कुमार की एमबीबीएस की डिग्री बताई फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए ने आयुष्मान हॉस्पिटल के संजीव कुमार की एमबीबीएस की डिग्री बताई फर्जी
विज्ञापन
आगरा। आईएमए ने संजीव कुमार की एमबीबीएस की डिग्री को फर्जी बताया है। इनका बोदला-सिकंदरा रोड पर आयुष्मान हॉस्पिटल भी चल रहा है। इसकी शिकायत एमसीआई और सीएमओ कार्यालय में भी की है।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि बालेश्वर नगर सिकंदरा निवासी संजीव कुमार के रिकार्ड के अनुसार उन्होंने एमबीबीएस 2018 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एंड आयुष यूनीवर्सिटी ऑफ छत्तीसगढ़ से किया। पंजाब मेडिकल काउंसिल में 13 मार्च 2020 में पंजीकरण कराया। 12 जुलाई को छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल को इनके प्रमाण पत्र सत्यापित के लिए भेजे। इस पर सीजी मेडिकल काउंसिल रायपुर के कुलसचिव डॉ. श्रीकांत रजिमवाले ने डिग्री को सीजीएमसी 89365/4020 को पंजीकृत नहीं बताया। यह सर्टिफिकेट छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल से जारी नहीं किया है और यह फर्जी है। यह पत्र मिलने के बाद इनको आईएमए के ग्रुप से हटा दिया है। सदस्यता निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएमओ और एमसीआई से भी शिकायत की है।
एसएन में जूनियर रेजीडेंट के तौर पर भी नियुक्ति
सामाजिक कार्यकर्ता शबी हैदर जाफरी ने इनकी चिकित्सकीय डिग्री की शिकायत मुख्यमंत्री से भी की थी, जिसमें संजीव कुमार के आयुष्मान हॉस्पिटल के बिना डिग्री के सत्यापित किए स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण की भी शिकायत की। इसने एसएन कॉलेज में मेडिसिन विभाग में नॉन पीजी जूनियर रेजीडेंट के पद पर 63 हजार रुपये मासिक वेतन देय पर नियुक्ति भी हुई है।
विज्ञापन
जांच करा रहा हूं, फर्जी होने पर एफआईआर कराएंगे: सीएमओ
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि संजीव कुमार की एमबीबीएस डिग्री फर्जी प्रकरण की शिकायत मिली है, विभागीय जांच करा रहे हैं। फर्जी डिग्री होने पर इनके अस्पताल का लाइसेंस भी निरस्त कराया जाएगा, एफआईआर भी कराएंगे। - डॉ. आरसी पांडेय, सीएमओ
मामले की जांच कराऊंगा, शासन को भेज रहा जानकारी: डॉ. संजय काला
एसएन प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि संजीव कुमार ने फर्जी डिग्री से एसएन में नियुक्ति पाई है तो इसकी कमेटी से जांच कराता हूं। वैैसे उन्होंने ज्वाइन नहीं किया है। शासन को भी जानकारी देकर कार्रवाई के दिशा-निर्देश मांगे जाएंगे।
छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल का पत्र फर्जी, मेरे खिलाफ साजिश: डॉ. संजीव कुमार
आयुष्मान हॉस्पिटल के डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल का यह पत्र फर्जी है। मैंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एंड आयुष यूनीवर्सिटी ऑफ छत्तीसगढ़ से एमबीबीएस किया है। मेरे प्रमाण पत्र ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं। मैं यूपी में प्रैक्टिस कर रहा हूं और पंजाब मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत है। आईएमए को यूनीवर्सिटी से पता करना चाहिए था न कि काउंसिल से। मैंने नॉन पीजी जेआर ऑब्स एंड गायनी विभाग स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय और एसएनएम चिकित्सालय में भी तैनात रहा। एसएन में नियुक्ति हो गई थी, लेकिन ज्वाइन नहीं कर पाया। मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है।