{"_id":"67e8c21038f173d80f07d072","slug":"fake-desi-ghee-being-sold-during-navratri-refined-and-vegetable-oil-being-mixed-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नवरात्र में सक्रिय मिलावटखोर...ऐसे तैयार किया रहा नकली घी, पुलिस भी हुई हैरान; नामी कंपनियों का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नवरात्र में सक्रिय मिलावटखोर...ऐसे तैयार किया रहा नकली घी, पुलिस भी हुई हैरान; नामी कंपनियों का माल बरामद
Sun, 30 Mar 2025 09:31 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 30 Mar 2025 09:31 AM IST
सार
नवरात्र में मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। नकली घी तैयार किया जा रहा है। आगरा में पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम की कार्रवाई में इसका खुलासा हुआ। छापेमारी के दाैरान नामी कंपनियों के घी में मिलावट होते पकड़ी गई।
विज्ञापन
जांच करती टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवरात्र में मिलावटखोर नकली देशी घी को खपाने के प्रयास में लगे हुए हैं। शनिवार रात को पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छत्ता के पंजा मदरसा स्थित गोदाम में छापा मारा। यहां नामी कंपनियों के नाम से भारी मात्रा में मिलावटी घी मिला। घी में वनस्पति तेल और रिफाइंड मिलावट कर नए सिरे से पैकिंग का खेल चल रहा था। मिलावटी घी को जब्त कर जांच के लिए नमूने लिए हैं। एक आरोपी पकड़ा गया है।
खाद्य सहायक आयुक्त द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस और विभाग को सूचना मिली कि पंजा मदरसा में नामी कंपनियों के घी में मिलावट कर बिक्री करने का काला धंधा चल रहा है। पुलिस और टीम ने छापा मारा। मौके पर फैक्टरी मालिक दिनेश चंद गुप्ता मिला।
टीम ने जब जांच की तो यहां पर पांच नामी कंपनियों के टिन भरे हुए थे। इन नामी कंपनियों के घी में रिफाइंड सोयाबीन तेल और वनस्पति घी की मिलावट कर पैकिंग की जा रही थी। 105 टिन में 1575 किलोग्राम मिलावटी घी मिला है।
विज्ञापन
इसके साथ खुला मिलावटी 30 किलोग्राम घी भी जब्त किया गया। रिफाइंड, वनस्पति तेल और मिलावटी घी के पांच नमूने लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
600 रुपये में करते थे बिक्री, 300 रुपये लागत
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी बताया कि मिलावट माफिया देशी घी में आधी मात्रा रिफाइंड और वनस्पति मिलाता था। इसको 600 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा जाता था। इसकी लागत करीब 300 रुपये पड़ती थी।