फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake case failed for first time colluded with police entire family was sent to jail

पहली बार विफल हुए तो पुलिस से की सांठगांठ: करोड़ों की जमीन पर कब्जा करना था... इस तरह पूरा परिवार भेजा जेल

Mon, 08 Jan 2024 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 12:03 AM IST
सार

पहली बार जमीन पर कब्जा करने और 35 वर्ष से रह रहे परिवार को बेदखल करने के लिए  आरोपी हथियारों से लैस होकर आए थे। इसके बाद भी उनकी नहीं चली तो पुलिस से सांठगांठ की गई।

विज्ञापन
Fake case failed for first time colluded with police entire family was sent to jail
जमीन पर कब्जे के बाद पीड़ित परिवार के कमरे में लगाया गया डीवी आर और मॉनिटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास पहले भी हुआ था। मगर, विफल होने पर पुलिस से सांठगांठ की गई। 35 वर्ष से रह रहे परिवार को जेल भिजवा दिया। पैरवी करने वालों को हथियारों के बल पर चुप बैठा दिया गया। घर में रखा सामान लूट ले गए। जमीन स्वामी ने अपनी तहरीर में कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


उमा देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। लिखा है कि उनके नाम गाटा संख्या 235क, 237क, 235मि, 239, 238, 240क, 240 मि है। उनके ससुर सरदार टहल सिंह व पति जसवीर सिंह की मृत्यु हो चुकी है। अब वह जमीन की स्वामी हैं। ससुर ने ही दीनानाथ कुशवाह के बेटे रवि और शंकरलाल को उर्फ शंकरिया को 35 वर्ष पहले जमीन पर देखरेख के लिए रखा था। वर्ष 2017 में भी भू माफियाओं ने कब्जा करने का प्रयास किया था। मगर, विफल रहे थे। जगह पर दो कमरे, गैलरी व दो कोठरी पक्की बनी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  फर्जी मुकदमा: आगरा पुलिस ने ऐसे तबाह की बेगुनाह परिवार की जिंदगी, जमीन पर दिलाना था कब्जा... सभी को भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप है कि कब्जे के लिए कमल चौधरी, उनका बेटा धीरू चौधरी खंदौली वाले आदि ने षड्यंत्र किया। तत्कालीन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने रवि कुशवाह और परिवार के लोगों को जेल भेजा। 20 अक्तूबर 2023 को रात 11 बजे कमल चौधरी व अन्य हथियारों के साथ आए। हथियार लहराते हुए कब्जा कर लिया। घर में रखे टीवी, फ्रिज, डबलबेड, पंखे, कूलर, सोने-चांदी के आभूषण, नकदी लूट ले गए। जान से मारने की धमकी दी। इससे परिवार डर गया। घटना से सभी रोष में हैं।

ये भी पढ़ें -  स्टाफ नर्स आत्महत्या: फोल्डिंग पलंग पर पड़ी थी गार्गी, जमीन पर सुरजीत; दोनों ने सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed