Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake call in the name of Union Minister of State Commotion in DVVNL office case registered

UP: केंद्रीय राज्यमंत्री के नाम से फर्जी कॉल....DVVNL के दफ्तर में मचा हड़कंप, दर्ज कराया गया मुकदमा

Sat, 12 Jul 2025 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Jul 2025 09:08 AM IST
सार

 दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी नितीश कुमार के कार्यकारी सहायक के पास केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के नाम से फर्जी कॉल आया। उन्हें जमकर हड़काया गया। फर्जी कॉल का पता चलने पर थाना सिकंदरा में केस दर्ज कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Fake call in the name of Union Minister of State Commotion in DVVNL office case registered
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मैं केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल बोल रहा हूं। एमडी का फोन नहीं उठ रहा है। कल मेरे नाम से एक व्यक्ति मिलने आएगा। उसका काम हर हाल में होना है। धमकी भरे लहजे में और भी बातें कहते हुए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी नितीश कुमार के कार्यकारी सहायक पंकज जैन को धमकी दी गई। फर्जी कॉल का पता चलने पर थाना सिकंदरा में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


कार्यकारी सहायक, एमडी पंकज जैन ने केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि 9 जुलाई की रात करीब सवा नौ बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाला खुद को केंद्रीय राज्यमंत्री बताते हुए एक व्यक्ति को ऑफिस भेजने की कह रहा था। उन्हें शक हो गया। उन्होंने दोबारा नाम पूछा। वह खुद को केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल बताता रहा।
विज्ञापन


कहने लगा कि एमडी का फोन नहीं उठने पर तुम्हें काॅल किया है। वह हर हाल में काम होने का दबाव डालने लगा। यह भी कहा कि एमडी को बता देना कि मेरा फोन आया था। शक होने पर कार्यकारी सहायक ने केंद्रीय राज्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर संपर्क किया। जानकारी हुई कि मोबाइल नंबर 9286284328 न तो केंद्रीय मंत्री का है और न ही उनके किसी निजी सचिव का।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि फोन करने वाले ने झूठ बोला था। इस पर केस दर्ज किया गया है। मोबाइल नंबर किसका है? कहां से फोन किया गया? यह सब पता किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed