{"_id":"69972e81a8a97676260988d3","slug":"fake-branded-shoes-busted-in-agra-s-hing-ki-mandi-2026-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कहीं आप ब्रांडेड के नाम पर नकली जूते तो नहीं खरीद रहे? दो फर्मों पर हुई बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कहीं आप ब्रांडेड के नाम पर नकली जूते तो नहीं खरीद रहे? दो फर्मों पर हुई बड़ी कार्रवाई
Thu, 19 Feb 2026 09:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 19 Feb 2026 09:08 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ब्रांडेड कंपनी के नकली जूते की सूचना पर बड़ी कार्रवाई हुई। यहां दो फर्मों पर टीम पहुंची, तो नकली जूते बरामद किए गए। दोनों फर्म पर कॉपीराइट एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
ब्रांडेड के नाम पर नकली जूते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कोतवाली थाना के हींग की मंडी क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनियों के नकली जूते बेचे जा रहे हैं। रिलेक्सो फुटवियर के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने दो दुकानों पर छापा मारकर नकली जूते बरामद किए हैं। मामले में दोनों फर्म के संचालकों पर कॉपीराइट अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
कंपनी के प्रतिनिधि ने की थी शिकायत
इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि रिलेक्सो फु़टवियर लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि क्विक कंसल्टेंसी के कुलदीप ने शिकायत की थी कि हींग की मंडी में रिलेक्सो के एक्स मार्क लगाकर नकली जूते बेचे जा रहे हैं। इस शिकायत पर 16 फरवरी को पुलिस टीम ने प्रतिनिधि और उनके सहयोगियों के साथ छापा मारा।

दर्ज कराई गई प्राथमिकी
हींग की मंडी स्थित शू मार्केट के गेट नंबर 1 के पास जमशेद लतीफ की दुकान में ब्रांड का नकली लोगो लगे 49 जोड़ी जूते और भोला कांप्लेक्स में ताजगंज के बंसल नगर निवासी रईस अहमद की दुकान से ब्रांड का नकली लोगो लगे 32 जोड़ी जूते बरामद हुए। दोनों दुकानदारों पर कॉपीराइट एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।