फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake bed degree scam agra latest update news

बीएड फर्जीवाड़ा: एसआईटी की सूची में शामिल माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों की नौकरी पर खतरा

Mon, 11 May 2020 10:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 May 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
Fake bed degree scam agra latest update news
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से जारी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के बीएड सत्र 2004-05 के फर्जी और टेंपर्ड प्रमाण पत्रों की सूची में शामिल माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की नौकरी पर खतरा है। विद्यालयों में संबंधित सत्र में बीएड करने वाले शिक्षकों को तलाशा जा रहा है। उनके नाम व अंकपत्र विभाग को उपलब्ध कराया जा रहा है। यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में स्थित राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में तैनात ऐसे शिक्षकों के नाम मांगे गए हैं, जिन्होंने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से सत्र 2004-05 में बीएड किया है। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि सभी राजकीय विद्यालयों ने सूचना उपलब्ध करा दी है। सहायता प्राप्त विद्यालयों की जानकारी जैसे आती जा रही है, उसे शासन को भेज दिया जा रहा है। आगे शासन या विभाग की ओर से जो भी निर्देश जारी होंगे उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अभी तक 32 शिक्षक तलाशे गए

आगरा जिले के राजकीय विद्यालयों में तैनात 13 ऐसे शिक्षक हैं, जिन्होंने विश्वविद्यालय से सत्र 2000 45 में बीएड किया है। इनके नामों की सूची और अंक पत्र की फोटो कॉपी विद्यालयों ने विभाग को उपलब्ध करा दी है। 

40 सहायता प्राप्त विद्यालयों ने 9 मई तक जानकारी उपलब्ध कराई। इनमें 19 शिक्षक ऐसे हैं जिन्होंने विश्वविद्यालय से संबंधित सत्र में बीएड किया है। सहायता प्राप्त विद्यालयों की संख्या जिले में 110 है।

संबंधित सत्र के शिक्षकों में खलबली

राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में तैनात आंबेडकर विश्वविद्यालय के सत्र 2004-05 में बीएड करने वाले शिक्षकों में खलबली मची हुई है। परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों की तलाश वर्ष 2017 में ही कर दी गई थी, शिक्षकों को चिन्हित भी कर लिया गया है। आगरा में 249 शिक्षक तलाशे गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा विभाग में पहली बार जांच शुरू हुई है। सूत्रों के मुताबिक अभी जिलों से संबंधित सत्र में बीएड करने वालों के नाम मांगे गए हैं, शासन स्तर पर ही इनका मिलान एसआईटी की ओर से जारी फर्जी और टेंपर्ड सूची से किया जाएगा। कार्रवाई के लिए नाम जिलों को भेजे जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed