Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused of illegal arms and fake licenses are connected to Mukhtar Ansari STF will investigate

UP: मुख्तार अंसारी से जुड़े अवैध शस्त्र और फर्जी लाइसेंस के आरोपियों के तार, पुलिस नहीं...एसटीएफ करेगी जांच

Fri, 30 May 2025 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 May 2025 09:38 AM IST
सार

फर्जी लाइसेंस से शस्त्रों की खरीद फरोख्त के मामले के आरोपी  मोहम्मद जैद के संबंध मुख्तार अंसारी से भी जुड़े होने की बात भी सामने आई है। इस मामले में जांच अब पुलिस नहीं, बल्कि एसटीएफ करेगी। 
 

विज्ञापन
accused of illegal arms and fake licenses are connected to Mukhtar Ansari STF will investigate
फर्जी शस्त्र लाइसेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में अवैध शस्त्र और फर्जी लाइसेंस केस की विवेचना पुलिस नहीं अब एसटीएफ करेगी। इससे आरोपियों की मुश्किल बढ़ गई है। विवेचक हथियारों और लाइसेंस से जुड़े दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच करेंगे। इस केस में आरोपी मोहम्मद जैद के संबंध मुख्तार अंसारी से भी जुड़े होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

अवैध हथियार और फर्जी लाइसेंस की शिकायत सिकंदरा निवासी विशाल भारद्वाज ने की थी। वह गोरखपुर में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे और जान का खतरा जताया था। मुख्यमंत्री ने प्रकरण की जांच एसटीएफ से कराने के निर्देश दिए थे। एसटीएफ के निरीक्षक यतेंद्र शर्मा ने पिछले दिनों थाना नाई की मंडी में केस दर्ज कराया था। इसमें मोहम्मद जैद खान, राजेश कुमार बघेल, भूपेंद्र सारस्वत, शिव कुमार सारस्वत, शोभित चतुर्वेदी, सेवानिवृत्त असलहा बाबू संजय कपूर और मोहम्मद अरशद खान को नामजद किया। इसमें धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट की धारा लगाई गई है।

ये भी पढ़ें -  UP: आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटा...इसलिए दो दोस्तों ने 11 वर्षीय बालक को मार डाला, पुलिस भी रह गई सन्न


 
विज्ञापन
विज्ञापन

केस से पहले जांच में निरीक्षक ने पाया था कि कुछ आरोपियों ने लाइसेंस बनवाने के लिए फर्जीवाड़ा किया। विदेशी हथियार तक दर्ज कराए गए। मगर, किसी के पास खरीद के बिल नहीं हैं। केस दर्ज होने के बाद एक काॅपी एसटीएफ मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि केस लिखने के लिए डीजीपी कार्यालय से पत्र आया था। इसमें निर्देश दिए गए थे कि विवेचना एसटीएफ के पास ही रहेगी। पुलिस को सहयोग करना होगा। कमिश्नरेट पुलिस विवेचना नहीं करेगी।

 
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने जताई थी आशंका
केस दर्ज होने के बाद भी शिकायतकर्ता ने पुलिस पर सवाल उठाए थे। कहा था कि ठीक से विवेचना होना मुश्किल है। मुख्य आरोपी भूपेंद्र सारस्वत और शोभित चतुर्वेदी की अच्छी पहुंच का दावा किया गया। मगर, अब एसटीएफ के पास विवेचना जाने से आरोपियों की मुश्किल बढ़ सकती है। एसटीएफ को अब अपने ही निरीक्षक के साक्ष्यों के आधार पर विवेचना करनी होगी।

ये भी पढ़ें -  UP: 500 रुपये के लिए गई युवक की जान...दोस्त ने वापस मांगा उधार, मारपीट में ऐसे हुई माैत; चाैंकाने वाला खुलासा



 

कलेक्ट्रेट में एसटीएफ ने मांगे दस्तावेज
एसटीएफ के निरीक्षक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित असलहा बाबू के कार्यालय में जांच करने पहुंचे। उन्होंने फर्जी लाइसेंस से संबंधित मामले में कई दस्तावेज मांगे। सदर और ताजगंज क्षेत्र के असलहा धारकों के दस्तावेज मांगे हैं। एसटीएफ को सूचना मिली है कि शहर में कई पूंजीपतियों और अन्य ने विदेशी हथियार खरीद रखे हैं। उनके आरोपियों से भी संबंध रहे हैं। सभी हथियार अवैध हैं।

ये भी पढ़ें -   UP: दर्दनाक हादसा...युवक के सिर पर से गुजर गया ट्रैक्टर-ट्राॅली का पहिया, मंजर देख कांप गई रूह; लगा दिया जाम

 

मोहम्मद जैद का निकला आपराधिक इतिहास
अवैध शस्त्रों के मामले में आरोपी मोहम्मद जैद का आपराधिक इतिहास सामने आया है। उसके पिता शेर खान की कुख्यात मुख्तार अंसारी से गाढ़ी दोस्ती थी। एसटीएफ की आगरा यूनिट मोहम्मद जैद और उसके साथियों के बारे में छानबीन कर रही है। एसटीएफ को जानकारी मिली है कि जैद खान व उसके पिता शेर खान पर कई केस दर्ज हैं। दोनों हत्या के मामले में जेल भी जा चुके हैं। टोंक में हुई एक महिला की हत्या के मामले में जैद को जेल भेजा गया था। आगरा के मुख्य डाकघर में हुई हत्या की घटना में भी पिता-पुत्र पर कार्रवाई हुई थी। वहीं एक बसपा नेता जो अब भाजपा में हैं, उनकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed