{"_id":"6ac7331f07b67d15c201de36","slug":"fake-20-000-gift-offer-cyber-fraudsters-dupe-agra-woman-of-5-5-lakh-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी दोस्त के इरादों का न लगा अंदाजा: 20 हजार डॉलर का लालच, युवती ने गंवाए 5.5 लाख रुपये; FIR हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी दोस्त के इरादों का न लगा अंदाजा: 20 हजार डॉलर का लालच, युवती ने गंवाए 5.5 लाख रुपये; FIR हुई दर्ज
Thu, 08 Oct 2026 11:37 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:37 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद 20 हजार डॉलर का गिफ्ट भेजने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने महिला को फर्जी बैंक अधिकारियों के कॉल करवाए। क्राइम ब्रांच द्वारा डॉलर रोकने का डर दिखाकर अलग-अलग खातों और क्यूआर कोड के जरिए महिला से करीब 5.5 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
साइबर अपराधी ने सिकंदरा थाना क्षेत्र की महिला को पहले दोस्ती के जाल में फंसाया। उपहार के रूप में उसके पास 20 हजार डॉलर भेजने का दावा किया। अगले दिन से महिला के पास फर्जी बैंक अधिकारियों के कॉल आने लगे। इसके बाद आरोपी ने रकम क्राइम ब्रांच टीम के रोकने का हवाला देकर बहाने से अलग-अलग खाताें में करीब 5.5 लाख रुपये स्थानांतरित करवा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिकंदरा निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उनकी बातचीत अंशू यादव से हुई। सोशल मीडिया पर अंशू से मुलाकात हुई थी। बातचीत के बाद उसने उपहार स्वरूप उनको 20 हजार डॉलर रुपये भेजने की बात कही। अगले दिन सुभा राय के नाम से संदेश आए। इसके बाद कई नंबरों से खुद को बैंक अधिकारी बता बात की गई। अंशू ने कॉल कर कहा कि उनके भेजे डाॅलर क्राइम ब्रांच टीम ने रुकवा दिए हैं। उन्हें निकालने के लिए खर्च करना पड़ेगा।
उन्होंने बातों में आकर आरोपी के बताए गए खाताें और क्यूआर कोड पर करीब 5.5 लाख रुपये भेज दिए। रकम नहीं मिलने पर ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस को शिकायत की गई। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।