फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Faith did not waver, devotees took dip even in cold

Agra News: नहीं डिगी आस्था, ठंड में भी श्रद्धालुओं डुबकी लगाई

Thu, 12 Dec 2024 11:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 12 Dec 2024 11:45 AM IST
विज्ञापन
Faith did not waver, devotees took dip even in cold
सोरोंजी। मोक्षदा एकादशी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी में आस्था की डुबकी लगाई। 5 डिग्री तापमान में सुबह ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। वहीं कुछ श्रद्धालुओं ने परिक्रमा में शामिल होने से पूर्व गंगास्नान किया।वराह घाट, श्याम वराह घाट, लाल घाट, सोमेश्वर घाट, लक्ष्मणजी घाट, रघुनाथजी घाट, तुलसी घाट, मानस मंदिर घाट, छावनी घाट, तुलसीघाट, नागालैंड घाट, श्याम वराह घाट, पांच छतरी घाट, बालाजी घाट, बरी वाला घाट, शंकरजी पुल घाट, भैरों मंदिर घाट आदि सभी घाट श्रद्धालुओं की भीड़ से भरे हुए थे। हरि की पौड़ी में पानी काफी गहरा होने के कारण जगह जगह संकेतक लगाए गए। वहीं स्नान के दौरान किसी अनहोनी से बचाने के लिए पीएसी की रिवर फोर्स व प्राइवेट गोताखोरों को तैनात किया गया। गंगा मैया के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पैरावनी कर आरती उतारी, दुग्धाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार कराकर अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए तीर्थ पुरोहितों से पूजा अनुष्ठान कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी की परिक्रमा लगाते हुए परिक्रमा मार्ग में बैठे गरीब निर्धनों को खाने पीने की वस्तुएं दान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed