{"_id":"67c9299f445081166808e9e8","slug":"fair-of-delicious-dishes-for-first-time-in-agra-more-than-150-stalls-10-thousand-people-will-participate-2025-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में पहली बार लजीज व्यंजनों का मेला, 150 से अधिक स्टॉल...10 हजार से अधिक लोग हाेंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में पहली बार लजीज व्यंजनों का मेला, 150 से अधिक स्टॉल...10 हजार से अधिक लोग हाेंगे शामिल
Thu, 06 Mar 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:20 AM IST
सार
आगरा में पहली बार फूड फेयर का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन को लेकर चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि इस आयोजन में 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। 150 से अधिक स्टॉल लगेंगी।
विज्ञापन
चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन खाद्य कारोबार को बढ़ावा देने के लिए जून में फूड फेयर लगेगा। शहर में पहली बार इसका आयोजन होगा। बुधवार को हरीपर्वत चौराहा स्थित होटल में एसोसिएशन की वित्तीय बैठक में इसकी कार्ययोजना बनाई।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भगत ने बताया कि जून में पहली बार शहर में फूड फेयर लगाएंगे। इसमें 10 हजार लोग शामिल होंगे। 150 से अधिक स्टॉल लगेंगी। इसमें नए खाद्य कारोबार, नई तकनीक-मशीनें, बाजार की मांग, ब्रांडिंग, युवाओं को खाद्य कारोबार खोलने, सरकारी योजनाओं समेत अन्य की जानकारी दी जाएगी। इससे कारोबार और रोजगार दोनों बढ़ेंगे। महासचिव अनुज सिंघल ने फूड पार्क जल्द स्थापित कराने के लिए भी संस्था प्रयासरत है, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्री से भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीए ऋषि अग्रवाल ने त्योहार पर उपहार पैकेट बनाते वक्त जीएसटी के हिसाब से कीमत तय करने के बारे में बताया। फूड सेफ्टी विशेषज्ञ प्रशांत शर्मा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खाद्य मानकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल, नितिन गोयल, विकास चतुर्वेदी, राजेश गोयल, किशोर बुद्धरानी, सिद्धार्थ अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, अपर्राक शर्मा आदि मौजूद रहे।
मिलावटी-खटिया सामग्री की बिक्री तो होगी कार्रवाई
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय शशांक त्रिपाठी और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने खाद्य कारोबारियों से कहा कि ज्यादा लाभ के लिए त्योहार पर मिलावटी-घटिया सामग्री की बिक्री करते हैं। ये जीवन और सेहत से जुड़ा हुआ मामला है। इनसे बचें। बृहस्पतिवार से विशेष जांच अभियान शुरू होगा। मिलावट-घटिया सामग्री मिलने पर कार्रवाई होगी।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय शशांक त्रिपाठी और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने खाद्य कारोबारियों से कहा कि ज्यादा लाभ के लिए त्योहार पर मिलावटी-घटिया सामग्री की बिक्री करते हैं। ये जीवन और सेहत से जुड़ा हुआ मामला है। इनसे बचें। बृहस्पतिवार से विशेष जांच अभियान शुरू होगा। मिलावट-घटिया सामग्री मिलने पर कार्रवाई होगी।