फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fair Margashirsha: Invitation letters will be sent to every home for Panchkosi Parikrama.

मेला मार्गशीर्ष : पंचकोसी परिक्रमा के लिए घर-घर भेजे जाएंगे आमंत्रण पत्र

Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
Fair Margashirsha: Invitation letters will be sent to every home for Panchkosi Parikrama.
सोरोंजी। तीर्थनगरी में आयोजित होने वाली पंचकोसी परिक्रमा की तैयारियों की सोमवार को रेलवे रोड स्थित बरातघर में हुई बैठक के दौरान समीक्षा की गई। परिक्रमा से जुड़ी व्यवस्थाओं के दायित्व पदाधिकारियों को सौंपे गए। तय किया गया कि क्षेत्र के गांव-गांव में लोगों को परिक्रमा में पहुंचने के लिए आमंत्रण दिया जाएगा। 15 दिसंबर से भगवान वराह के चित्र के साथ गांव-गांव में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। बैठक में प्रांत प्रचारक डा. हरीश रौतेला ने कहा कि प्रभु राम 550 वर्ष बाद अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं। भगवान वराह भी आदितीर्थ शूकरक्षेत्र में जागृत हो रहे हैं। यह भारत देश के लिए शुभ संकेत हैं। हम सभी को मिलकर 23 दिसंबर को लगने वाली शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा में अपने कस्बे, गांव, पड़ोस के सभी लोगों को भाग लेने के लिए आमंत्रित करना है। करीब पांच लाेगों को जुटाने पर भी चर्चा हुई। सभी ग्राम पंचायतों में वराह चौक व भगवान वराह का मंदिर बने। आगामी वर्षों में पंचकोसी महा परिक्रमा का सप्ताह भर का आयोजन रखा जाएगा। विहिप प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने रामजन्मभूमि के विषय में विचार व्यक्त किए। विभाग संचालक उमाशंकर मिश्र ने शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा को गतवर्ष की अपेक्षा और अधिक भव्य और दिव्य बनाने का आह्वान किया। विभाग प्रचारक कुलदीप,जिला प्रचारक संदीप, परिक्रमा संयोजक डा. राधाकृष्ण दीक्षित, विभाग कार्यवाह सौरभ, भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सदस्य विधान परिषद रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने भी बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed