फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Factory worker dead body found hanging in the room sikandra agra

Agra: लिफ्ट कंपनी के मैनेजर का कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 04 Nov 2022 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 11:50 AM IST
सार

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद साहिब का कहना है कि सुसाइड नोट में मौत का कारण बताया है, अभी जांच की जा रही है। परिजन को सूचना दी गई है, उनके आने का इंतजार है।

विज्ञापन
Factory worker dead body found hanging in the room sikandra agra
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में गुरू का ताल स्थित गुरू तेग बहादुर कालोनी में रहने वाले  लिफ्ट कंपनी के मैनेजर का शव शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला। उनके कमरे के दरवाजे खुले हुए थे। पास ही रखी कुर्सी पर दोनो मोबाइल रखे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने  सुसाइड नोट भी बरामद किया है। 

विज्ञापन



सिकंदरा की गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले कुलवीर सिंह (47) का शव शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला। कुलवीर सिंह मूल रूप ले उत्तराखंड के रहने वाले थे। उनका परिवार दिल्ली में परिवार रहता है। वे यहां अकेले रह रहे थे।  शुक्रवार सुबह मकान मालिक ने उनका शव कमरे में फंदे से लटका देखा। 
विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फील्ड यूनिट ने कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद साहिब का कहना है कि सुसाइड नोट में मौत का कारण बताया है, अभी जांच की जा रही है। परिजन को सूचना दी गई है, उनके आने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed