{"_id":"6364af4b58f91c1af64ce2ad","slug":"factory-worker-dead-body-found-hanging-in-the-room-sikandra-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: लिफ्ट कंपनी के मैनेजर का कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: लिफ्ट कंपनी के मैनेजर का कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 04 Nov 2022 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:50 AM IST
सार
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद साहिब का कहना है कि सुसाइड नोट में मौत का कारण बताया है, अभी जांच की जा रही है। परिजन को सूचना दी गई है, उनके आने का इंतजार है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में गुरू का ताल स्थित गुरू तेग बहादुर कालोनी में रहने वाले लिफ्ट कंपनी के मैनेजर का शव शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला। उनके कमरे के दरवाजे खुले हुए थे। पास ही रखी कुर्सी पर दोनो मोबाइल रखे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
विज्ञापन
सिकंदरा की गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले कुलवीर सिंह (47) का शव शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला। कुलवीर सिंह मूल रूप ले उत्तराखंड के रहने वाले थे। उनका परिवार दिल्ली में परिवार रहता है। वे यहां अकेले रह रहे थे। शुक्रवार सुबह मकान मालिक ने उनका शव कमरे में फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फील्ड यूनिट ने कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद साहिब का कहना है कि सुसाइड नोट में मौत का कारण बताया है, अभी जांच की जा रही है। परिजन को सूचना दी गई है, उनके आने का इंतजार है।
विज्ञापन