{"_id":"69d87845a233d3a3790446ef","slug":"factory-worker-absconds-with-8-lakh-silver-before-delivery-goes-missing-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्वासघात: तीन किलो चांदी लेकर फरार हुआ कारीगर, ठेकेदार तक पहुंचने से पहले ही हुआ गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वासघात: तीन किलो चांदी लेकर फरार हुआ कारीगर, ठेकेदार तक पहुंचने से पहले ही हुआ गायब
Fri, 10 Apr 2026 09:40 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 10 Apr 2026 09:40 AM IST
सार
आगरा में एक कारीगर 3.30 किलो चांदी लेकर ठेकेदार को देने निकला लेकिन रास्ते में ही फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना मदन मोहन गेट क्षेत्र के मोती कटरा से कारखाने का कारीगर 8 लाख की चांदी लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित कारखाना संचालक ने पुलिस से शिकायत की। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महादेव गली, मोती कटरा निवासी सत्यनारायण ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घर से ही चांदी का कारोबार करते हैं। इसके लिए तीन कारीगर भी अपने घर में रखे हुए हैं। इनमें से एक कारीगर जगदीशपुरा निवासी राज माहौर 7 अप्रैल को 3.30 किलो चांदी लेकर ठेकेदार को देने के लिए निकला था। मगर वह ठेकेदार के पास नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तलाश करने पर भी नहीं मिला। अब उसका कोई पता नहीं है। इस पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले में कारीगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।