फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   facility of the tourist sites will be responsibility of private company

देशभर में पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए मंत्रालय ने लिया ये बड़ा फैसला

Fri, 23 Mar 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 23 Mar 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
facility of the tourist sites will be responsibility of private company
ताजमहल
ताजमहल समेत देश भर में स्मारकों पर सरकार सुविधाएं और आधारभूत ढांचा तो उपलब्ध करा देती है, लेकिन इनके रखरखाव में मुश्किलें आ रही हैं। 
विज्ञापन


पर्यटन मंत्रालय ने स्मारकों और पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं के रखरखाव के लिए ‘एडॉप्ट हेरिटेज’ योजना का खाका खींचा है, जिसके तहत निजी कंपनियों को स्मारक और पर्यटन स्थल गोद दिए जाएंगे। 

आगरा में ताजमहल को गोद लेने के लिए कई कंपनियों ने रुचि दिखाई है, लेकिन फतेहपुर सीकरी के लिए कोई कंपनी आगे नहीं आई। केंद्रीय पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा ने आइकोनिक टूरिस्ट साइट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की बैठक में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

होटल जेपी पैलेस में पर्यटन संगठनों और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा ने बताया कि देश में 60 से ज्यादा पर्यटन स्थलों के लिए कंपनियों ने रुचि दिखाई है। 

एएसआई स्मारकों का संरक्षण करेगी, लेकिन पानी, पार्किंग, लैंड स्केपिंग, टॉयलेट आदि की सुविधाओं और इसके रखरखाव का जिम्मा कंपनियों को दिया जाएगा। इस योजना का खाका तैयार होना बाकी है। 

आइकोनिक टूरिस्ट साइट योजना में शामिल ताज और किला के पास कौन सी सुविधाएं कम हैं, इसका मास्टर प्लान बनाया जाएगा। टीटीजेड अथारिटी द्वारा तैयार कराए जा रहे विजन डाक्यूमेंट के मद्देनजर स्कूल आफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के साथ भी बात की जाएगी। 

फतेहपुर सीकरी में बनेगी पुलिस चौकी

रश्मि वर्मा ने गुरुवार सुबह सीकरी का दौरा किया। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम के साथ उन्होंने पार्किंग से लेकर स्मारक तक का निरीक्षण किया। 

उन्होंने कहा कि सीकरी में इन्टरप्रिटेशन सेंटर, पार्किंग, टॉयलेट, वाईफाई, सीसीटीवी कैमरा, पानी की कमी है। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए महल परिसर के पास पुलिस चौकी बनाई जाएगी। सीकरी में पार्किंग, कांप्लेक्स आदि पर्यटन मंत्रालय ने ही बनवाए हैं, लेकिन इनका उपयोग ठीक नहीं हो पा रहा। 

ये दिए गए सुझाव
- ताज और फतेहपुर सीकरी पर बैटरी बसों, गोल्फ कार्ट के संख्या तुरंत बढ़ाई जाए
- ताज के पास की सड़कों की सफाई रात में हो ताकि सुबह पर्यटक को कचरा न दिखे
- ताजमहल के नाइटव्यू का टिकट उसी दिन तथा ऑन लाइन उपलब्ध कराया जाए
- स्मारकों के 500 मीटर का क्षेत्र हॉकर, लपका, विक्रेतामुक्त हो, छीना झपटी बंद हो
- सीकरी में लाइट एंड साउंड शो, कव्वाली कार्यक्रम, सुलहकुल महोत्सव किया जाए
- इंदौर की तर्ज पर आगरा में नाइट बाजार और नाइट लाइफ के लिए कार्यक्रम कराएं 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed