फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Facility: Government College will become center of vocational education

सुविधा : राजकीय महाविद्यालय बनेगा वोकेशनल शिक्षा का केंद्र

Sun, 14 Jul 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jul 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Facility: Government College will become center of vocational education
कासगंज। पीएम ऊषा योजना के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय नौरथा को वोकेशनल शिक्षा का केंद्र बनाया जा रहा है। इसके लिए निर्माण दायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने पांच करोड़ रुपये का डीपीआर विभिन्न कार्यों के लिए तैयार किया है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से नए भवन के निर्माण और जीर्णोद्धार के कार्य होंगे वहीं दो करोड़ रुपये की लागत से फर्नीचर, सोलर पैनल, उपकरण आदि जुटाए जाएंगे।जिले में उच्च शिक्षा के छात्र छात्राओं के लिए आगामी वर्ष में वोकेशनल शिक्षा लेने का अवसर मिल सकेगा। इसके लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (उच्चतर शिक्षा विभाग) ने पीएम उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम ऊषा) में जिले के राजकीय महाविद्यालय के लिए वोकेशनल शिक्षा के पाठ्यक्रम संचालित करने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। पांच करोड़ रुपये की लागत से वोकेशनल शिक्षा के लिए बहुमंजिला भवन बनाया जाएगा। जहां एक कंप्यूटर लैब भी स्थापित होगी। भवन के निर्माण का जिम्मा राजकीय निर्माण निगम को मिला है। राजकीय निर्माण निगम 1.48 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण करेगा। इसमें 150 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा 1.48 करोड़ रुपये की लागत से बाउंड्रीवाल के निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य होगा। इसके अलावा दीवारों की मरम्मत, रंगरोगन, रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला का सुदृढ़ीकरण, मुख्यद्वार का सुदृढ़ीकरण सहित अन्य कार्य होंगे। 25-25 किलोवाट के 4 सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे। जिससे विद्युत आपूर्ति मिलेगी। इसके अलावा फर्नीचर, फिटिंग, उपकरण आदि पर खर्च का डीपीआर में प्रावधान किया गया है। प्राचार्य डॉ. सुधीर रावत के अनुसार पीएम ऊषा योजना के अंतर्गत करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से वोकेशनल कोर्स के लिए भवन का निर्माण, बाउंड्रीवाल निर्माण होगा। वहीं फर्नीचर व उपकरणों की खरीद भी की जाएगी। राजकीय निर्माण निगम ने इसका डीपीआर तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed