फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Facebook Friend Threats Girl After Break Friendship Crime News

फेसबुक पर युवक से दोस्ती तोड़ने पर मिल रहीं धमकियां, दहशत में पीड़ित युवती का परिवार

Wed, 10 Jun 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Jun 2020 12:09 AM IST
सार

फर्जी आईडी बनाकर कर रहा है युवती को परेशान

विज्ञापन
Facebook Friend Threats Girl After Break Friendship Crime News
fake facebook account

विस्तार

आगरा में थाना न्यू आगरा क्षेत्र की युवती और उसके परिजन एक युवक की धमकी से दहशत में है। युवती का आरोप है कि फेसबुक पर दोस्ती तोड़ने पर युवक ने धमकी देना शुरू कर दिया। मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा क्षेत्र की युवती की फेसबुक आईडी पर कुछ दिन पहले एक युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। युवती ने प्रोफाइल देखने के बाद युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। वह युवक को पहले से नहीं जानती थी। युवक ने अपनी जानकारी फेसबुक मैसेंजर पर शेयर करनी शुरू कर दी। बाद में चैटिंग भी करने लगा। मोबाइल पर कॉल भी करने लगा। युवक की हरकतें पसंद नहीं आने पर युवती ने बात करना बंद कर दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद युवक फेसबुक पर फेक आइडी बनाकर उनको धमकी देने लगा। गंदे मैसेज भेजता। युवती ने वीमेंस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं होने पर परिजन काफी डरे हुए हैं। मामले में थाना न्यू आगरा पुलिस को जांच के आदेश किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती से छेड़छाड़, हाथ पकड़ा 
थाना हरीपर्वत क्षेत्र निवासी युवती ने मोहल्ले के युवक के छेड़छाड़ करने की शिकायत एसएसपी आफिस में की है। आरोप है कि युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। सोमवार शाम को युवती बाजार जा रही थी। रास्ते में युवक मिला और युवती से छेड़छाड़ करने लगा। हाथ पकड़ लिया। दोस्ती करने का दबाव बनाया। मना किया तो धमकी देने लगा। युवती के शोर मचाने पर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed