{"_id":"5a33eb4e4f1c1baf678c1bc0","slug":"facebook-friend-of-a-model-uploaded-vulgar-video-on-youtube","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक फ्रेंड ने यू-ट्यूब पर अपलोड किया ऐसा वीडियो, मॉडल के उड़ गए होश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक फ्रेंड ने यू-ट्यूब पर अपलोड किया ऐसा वीडियो, मॉडल के उड़ गए होश
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 16 Dec 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
Youtube
आगरा में सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली एक मॉडल का कॉमेडी वीडियो शूट करने के बाद इसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद इसे यू-ट्यूब चैनल पर डाल दिया गया। मॉडल यह देखकर हैरान रह गई। इसे अलीगढ़ के युवक गौरव पाठक ने शूट किया था।
आरोप यह भी है कि उसने मॉडल पर एक और वीडियो शूट कराने के लिए दबाव बनाया। मॉडल ने इनकार किया तो उसका अश्लील वीडियो तैयार कर नेट पर डालने की धमकी दी। मॉडल की बहन ने सिकंदरा थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मॉडल मिस आगरा प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप रह चुकी है। वह शहर के ही एक शिक्षण संस्थान से डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। अलीगढ़ शहर के रहने वाले गौरव पाठक से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई।

Trending Videos
Youtube
इसके बाद बातें होनी लगीं। गौरव यू-ट्यूब चैनल चलाता है। इस पर कामेडी वीडियो अपलोड करने का उसका काम है। उसने मॉडल को एक वीडियो में काम करने का ऑफर दिया। वह राजी हो गई।
इसके बदले उसे कोई पैसा नहीं मिलना था। उसकी बहन ने बताया कि डेढ़ महीने पहले अलीगढ़ में इसकी एक दिन की शूटिंग हुई। वह भी साथ में थी। इसके 15 दिन बाद यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड कर दिया गया। उसने देखा तो दंग रह गई।

YouTube, Facebook
- फोटो : SOCIAL MEDIA
वीडियो में अभद्र भाषा इस्तेमाल की गई थी। उसने गौरव से कहा कि उसने अच्छा नहीं किया, लेकिन वह तो एक और वीडियो में काम करने के लिए कहने लगा।
बहन ने इनकार किया तो उसने अपने दोस्त मनजीत के फोन से धमकी दे डाली। इस पर गौरव और मनजीत के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
बहन ने इनकार किया तो उसने अपने दोस्त मनजीत के फोन से धमकी दे डाली। इस पर गौरव और मनजीत के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।