{"_id":"5daca3cd8ebc3e015c0cc6ae","slug":"extra-roadways-buses-will-run-on-diwali-and-chhath-puja","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 अक्तूबर से छठ पूजा तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें, चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 अक्तूबर से छठ पूजा तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें, चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द
Mon, 21 Oct 2019 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम दिवाली पर 22 अक्तूबर से लेकर छठ पूजा तक अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। व्यस्त रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने के साथ ही अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। इसके लिए पांच नवंबर तक चालक, परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गईं हैं। चालक और परिचालकों को प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा।
आगरा परिक्षेत्र के रोडवेज बेड़े में 583 बसें हैं। इनमें 27 वातानुकूलित बसें हैं। वातानुकूलित बसों में ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। लोग वोल्वो, शताब्दी, स्कैनिया और पिंक बसों में सीटें रिजर्व करा रहे हैं। इसके अलावा साधारण बसों के फेरे मंगलवार से बढ़ाए जाएंगे। 25 से अतिरिक्त बसों का संचालन भी शुरू किया जाएगा।
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि आगरा से दिल्ली, आगरा से लखनऊ, आगरा से जयपुर, आगरा से कानपुर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, नोएडा, फिरोजाबाद, एटा, फर्रुखाबाद जैसे व्यस्त रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा। यात्रियों के दबाव को देखकर इनकी संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। एसी बसों के फेरे बढ़ाने का रोडवेज का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन
सभी रूटों पर पर्याप्त बसें रहेंगी
आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार त्रिवेदी ने बिताया कि रोडवेज बस सेवाएं सभी रूटों पर सहज उपलब्ध रहेंगी। खासतौर से 26 अक्तूबर, 28 गोवर्धन पूजा और 29 भैया दूज पर खास फोकस रहेगा कि यात्रियों को समय से बसें मिल सकें। इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर भी ड्यूटी लगाई गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें