फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   extra classes start in government schools of kasganj district

शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए पहल, यहां सरकारी स्कूलों में लग रहीं अतिरिक्त कक्षाएं

Wed, 04 Sep 2019 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
extra classes start in government schools of kasganj district
अतिरिक्त कक्षा में पढ़ते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में बेसिक स्कूलों में शिक्षा के सुधार के लिए प्रशासनिक स्तर से उठाए गए कदम सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। जिलाधिकारी के सुझाव पर अब सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं लग रही हैं। जल्द ही शिक्षा विभाग की टीमें विद्यार्थियों की बौद्धिक दक्षता परखने निकलेंगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने विगत दिनों कलक्ट्रेट सभागार में सभी खंड शिक्षाधिकारी एवं एबीआरसी के साथ बैठक की थी। बैठक में डीएम ने शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे। वहीं डीएम ने स्वयं स्कूलों में अवकाश के बाद 45 मिनट की अतिरिक्त कक्षा लगाने का सुझाव दिया था। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा था कि अतिरिक्त कक्षा में गणित, विज्ञान अंग्रेजी पर जोर दिया जाए। कमजोर विद्यर्थियों को सफल कराने में यह प्रयास काफी सफल रहेगा। डीएम के निर्देश के बाद बीएसए अंजली अग्रवाल ने सभी शिक्षकों को निर्देश पालन करने के निर्देश दिए। अब यह पहल रंग लाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्कूलों में लगने लगीं अतिरिक्त कक्षाएं

जिले के अमांपुर, कासगंज, सोरों, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा के अतिरिक्त अन्य विकास खंडों में भी शिक्षकों ने अतिरिक्त कक्षाएं लगाना शुरू कर दी हैं। इन कक्षाओं में शिक्षक बचचों को विभिन्न विषयों का पाठ पढ़ा रहे हैं। कहीं कहीं खेलकूद की तैयारियां भी कराई जा रही हैं।

बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि जिलाधिकारी की प्रेरणा से स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं को लगाने के निर्देश जारी किए गए थे। तमाम शिक्षक कक्षाएं लगाकार जियो टैगिंग के माध्यम से फोटो भी भेज रहे हैं। इससे टाइम सहित अतिरिक्त कक्षाओं की प्रमाणिकता हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed