फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Extorted 30 thousand rupees by cutting the pocket of the farmer on the pretext of taking lift

Agra: लिफ्ट देने से पहले आप भी सौ बार सोचेंगे,  किसान के साथ हुआ कुछ ऐसा...

Sat, 25 Mar 2023 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Mar 2023 11:53 AM IST
सार

आरोपी ने शर्ट की जेब में कट मारा और रुपये निकालकर चलती गाड़ी से उतर गया। जब किसान ने रुपये देखे तो जेब कटी देख उसके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Extorted 30 thousand rupees by cutting the pocket of the farmer on the pretext of taking lift
मांगी लिफ्ट

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में विक्की पर लिफ्ट लेकर युवक ने किसान की जेब काट दी। इसके बाद 30 हजार रुपये लेकर भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

गांव गंगरौआ ताजगंज क्षेत्र के किसान बच्चू सिंह ने बताया कि 21 मार्च को गोबर चौकी के पास एक व्यापारी को सरसों बेचने आए थे। अपराह्न 3 बजे सरसों बेचने के बाद 30 हजार रुपये व्यापारी ने दिए थे। वह विक्की से घर लौट रहे थे। रास्ते में बसई के पास एक युवक लिफ्ट लेकर बैठ गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: प्रेमी को जहर देने के बाद बोली- इससे भी कुछ न हो तो फांसी लगा लेना; गुडबाय

विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक भाग गया आरोपी 

कहरई के आसपास उसने अचानक ब्लेड से शर्ट की जेब में कट मारा और रुपये निकालकर चलती गाड़ी से उतर गया। जेब कटने की पता चलने पर उसका पीछा भी किया। मगर तब तक वह पीछे से बाइक पर आ रहे दूसरे साथी के साथ भाग निकला। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed