फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Explosion in bread factory more than 10 people injured Police reached the spot

Agra News: ब्रेड फैक्टरी में धमाका, 14 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल; एसएन में कराए गए भर्ती

Thu, 16 Jan 2025 02:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Jan 2025 02:25 PM IST
सार

आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ब्रेड फैक्टरी में बॉयलर फट गया। इसकी चपेट में आने से फैक्टरी में काम कर रहे दर्जनभर से अधिक कर्मचारी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी भेजा गया है। 
 

विज्ञापन
Explosion in bread factory more than 10 people injured Police reached the spot
ब्रेड फैक्टरी में धमाका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैं सोकर उठा था। तभी धमाका हुआ। ऐसा लगा कि भूंकप आ गया है। दीवार पर लगी एलईडी गिर पड़ी। इस पर मां, भाई और मामा को लेकर बाहर भाग आया। बेकरी के बाहर श्रमिक चीख रहे थे। उनके कपड़ों से लपटें निकल रही थीं। कोई बेकरी की सीढि़यों पर पड़ा था तो कोई सड़क पर कराह रहा था। दृश्य देखकर राैंगटे खड़े हो गए। बाद में पुलिस और दमकलकर्मी आए। तब घायलों को अस्पताल ले जाया जा सका।
विज्ञापन






 

मेडले बेकर्स से 50 कदम की दूरी पर रहने वाले निगमकर्मी के बेटे रुद्र प्रताप ने इन शब्दों में हादसे की भयावहता बताई। वह बेकर्स के ओवन में हुए धमाके की घटना के बाद काफी दहशत में थे। रुद्र प्रताप ने बताया कि आसपास जूता फैक्टरी हैं। उनके पिता अतुल प्रताप निगम में कर्मचारी है। निगम की वर्कशाप के बराबर में उनका क्वार्टर बना है। पहली मंजिल पर परिवार रहता है। दोपहर 1 बजे धमाका हुआ था। दीवार में चंद सेकंड के लिए कंपन हुआ। डर के मारे उनका और भूतल पर रहने वाले चाचा मुकेश का परिवार बाहर आ गया। उनकी पत्नी ने बताया कि वह घर के पिछले हिस्से में बैठी हुई थीं। धमाके की आवाज बहुत तेज थी। वह डर गईं। वह बाहर आईं तब घटना का पता चला।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों के कपड़ों से उठ रही थीं लपटें
बेकरी से करीब 50 कदम की दूरी पर ही मोहित और रोहित यादव की दुकान है। वह चाय और अन्य सामान की बिक्री करते हैं। उन्होंने बताया कि बेकरी काफी दिन से चल रही है। अचानक धमाका सुनकर सभी लोग डर गए। वह पहले समझ नहीं पाए कि क्या हुआ है। सीढि़यों से श्रमिक बाहर आ रहे थे। उनके कपड़ों से लपटें निकल रही थीं। 10 मिनट तक वह उनके पास जाने की हिम्मत नहीं कर सके। श्रमिक सड़क पर ही लेट गए।


विज्ञापन

घायल हुए मजदूरों के नाम
1. ललित पिता कैलाश चन्द उम्र 18 
2. विकेश पिता आराम सिंह उम्र 20 निवासी एटा
3. सोनू पिता घूरे सिंह उम्र 17
4. नारद पिता नन्हे सिंह उम्र 35
5. छोटे पिता जयवीर उम्र 18
6. जागेश्वर पिता जयपाल उम्र 25
7. रामवीर पिता पहलवान सिंह उम्र 28
8. विवेक पिता सोने लाल उम्र 26
9. कृष्ण पिता लज्जाराम उम्र 20
10. शिवम उम्र 22 
11. सुशांत पिता देवेंद्र उम्र 24
12. प्रमोद पिता उजागर सिंह उम्र 35
13. अवनीश पिता नरेंद्र उम्र 50
14. आकाश पिता संजय उम्र 25

घटना के 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस
200 मीटर की दूरी पर फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी तिलकराज का कहना था कि आवाज सुनकर हर कोई बाहर आ गया। पता चला कि बेकरी में हादसा हुआ है। वह काफी डर गए। झुलसे हुए लोगों को ले जाने के लिए एंबुलेंस भी नहीं आई थी। करीब 20 मिनट बाद पुलिस पहुंची। उनके पीछे ही दमकलकर्मी आ गए थे।
वर्कशाॅप से बाहर आए कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed