{"_id":"1ef5d8ee707477051c5eace542e52710","slug":"explosion-in-baluganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके से दहला बालूगंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके से दहला बालूगंज
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Apr 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालूगंज के पक्का चबूतरा वाली गली में सरदार बलजीत सिंह के दोमंजिला मकान में हुआ विस्फोट इतना भीषण था कि इसकी आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी। आसपास के घरों से लोग दहशत में चीखपुकार करते हुए भागे। होटल में ठहरे कोलकाता के एक परिवार के कुछ सदस्य भी चोटिल हो गए। धमाके के बाद बस्ती में लोग सो नहीं सके।
होटल के सामने विनोद श्रीवास्तव का मकान है। वह पत्नी विजया देवी, बेटी शालिनी और बेटे रवि के साथ सो रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके घर की खिड़कियां और दरवाजे उड़ गए। वह करीब आधा घंटे तक दहशत में घर से नहीं निकले। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। पड़ोसियों ने बताया कि सभी के घर के दरवाजे और खिड़की हिल गए। होटल के तीसरी मंजिल पर कोलकाता के नौ लोगों का परिवार ठहरा था। इनमें शंकर दास, नवीन दास, काजल दास, किशुंक दास, तानिया आदि थे। वे चोटिल हो गए। 10 से 12 लोग धमाके के बाद होटल छोड़कर भाग निकले।
बालूगंज पेट्रोल पंप के पास रहने वाले लोग भी धमाके की आवाज सुनकर घटनास्थल पर दौड़ लिए। मोहल्ले के प्रशांत और पवन सबसे पहले घर में घुसे थे। इसके बाद सीओ सदर असीम चौधरी ने घर में घुसने की हिम्मत जुटाई।