फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Explanation sought from 14 teachers for not starting BLO work

बीएलओ का कार्य शुरू नहीं करने पर 14 शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 27 Jul 2021 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from 14 teachers for not starting BLO work
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए नामित किया गया है। कई शिक्षकों ने कार्य शुरू नहीं किया है और न ही प्रशिक्षण में हिस्सा लिया है। बीएसए राजीव कुमार ने नोटिस जारी करके 14 शिक्षक-शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा है। इसमें निलंबन की कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में बूथ लेविल ऑफिसरों द्वारा लापरवाही की जा रही है। उनके द्वारा न तो पुनरीक्षण कार्य में हिस्सा लिया गया है और न ही ड्यूटी व अभिलेख ग्रहण किए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार ने निर्देश दिए हैं कि सभी बीएलओ ड्यूटीपत्र प्राप्त करके अभिलेखों के साथ कार्य प्रारंभ करें। ऐसा न करने पर स्पष्टीकरण दें। यदि कार्य प्रारंभ करके स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो बिना किसी नोटिस के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी और निर्वाचन के कार्य में लापरवाही बरतने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed