{"_id":"6586c3bf62321a883d051c36","slug":"explain-fire-prevention-methods-to-personnel-deployed-in-hundred-beds-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-9549-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सौ शैया में तैनात कर्मियाें को बताए आग से बचाव के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सौ शैया में तैनात कर्मियाें को बताए आग से बचाव के तरीके
Sat, 23 Dec 2023 04:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 23 Dec 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
सौ शैया में तैनात कर्मियाें को बताए आग से बचाव के तरीके
अग्निशमन विभाग की ओर से कई अस्पतालों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। दमकल कर्मियों ने शनिवार को सौ शैया विंग में तैनात कर्मियों को आग लगने के दौरान बचाव के तरीके बताए। वहां लगे अग्निशमन यंत्रों की स्थिति देखने के साथ ही बिजली उपकरण आदि भी जांचे। जिले भर में स्टेशन प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र में निरीक्षण किया।
लखनऊ पीजीआई में 18 दिसंबर को ऑपरेशन थियेटर में लगी आग में लोगों की मौत के बाद अग्निशमन मुख्यालय आगरा की ओर से सतर्कता बरतने के निर्देशन दिए गए हैं। इसी क्रम में 20 दिसंबर से 27 दिसंबर तक अग्निशमन सप्ताह के तहत अस्पतालाें में चेकिंग की जा रही है। शनिवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी यदुनाथ सिंह ने जिला अस्पताल परिसर में स्थित सौ शैया विंग का निरीक्षण किया। इस दौरान ऑपरेशन थियेटर के अलावा आग से सुरक्षा को लगे उपकरण की स्थिति देखी। विंग में बिजली सप्लाई को दी गई लाइन की स्थिति भी जांची। कचहरी रोड सिटी हॉस्पीटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव आदि सरकारी और निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। मॉकड्रिल के जरिए चिकित्सक और स्टाफ को आग लगने की किसी घटना के दौरान राहत और बचाव को लेकर जानकारी दी। तहसील स्तर पर स्टेशन प्रभारियों ने भी अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। प्रबंधकों से व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए कहा गया।