फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Experienced spiritual peace and positive energy in satsang

Agra News: सत्संग में आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का हुआ अनुभव

Sun, 10 May 2026 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Experienced spiritual peace and positive energy in satsang
श्रीराम चंद्र मिशन एवं हार्टफुलनेस संस्थान
आगरा। श्रीराम चंद्र मिशन एवं हार्टफुलनेस संस्थान की ओर से बाबूजी महाराज के 127वें जन्मोत्सव पर अकबरा रोड स्थित आश्रम में दो दिवसीय आयोजित सामूहिक ध्यान एवं सत्संग का शनिवार को समापन हुआ। आयोजन पदम भूषण कमलेश डी पटेल के सानिध्य में हुआ। इसमें ध्यान के माध्यम से उपस्थित लोगों ने आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। कमलेश डी पटेल ने कहा कि वर्तमान में तनावपूर्ण जीवनशैली में हार्टफुलनेस ध्यान पद्धति मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन का प्रभावी माध्यम बन रही है। उन्होंने नियमित ध्यान और आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर रमेश वर्मा, डॉ. राम नरेश शर्मा, नरेंद्र भारद्वाज, प्रमोद सारस्वत, विजय गोयल, ऋषि तोमर, बीरपाल, डॉ. राजवीर सिंह, कैलाश सिंह, संजीव कुमार, शरद जैन और अनिल आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed