फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Expensive cylinders will impact the environment, increasing the use of wood and coal.

Agra News: पर्यावरण पर असर डालेगा महंगा सिलिंडर, लकड़ी-कोयले का बढ़ेगा इस्तेमाल

Sun, 03 May 2026 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Expensive cylinders will impact the environment, increasing the use of wood and coal.
आगरा। व्यावसायिक गैस सिलिंडर के महंगे होने से आम लोगों को जहां महंगाई परेशान करेगी, वहीं पर्यावरणविद डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ ने पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर चिंता जताई है। एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट में वायु प्रदूषण के लिए कई याचिकाओं के जरिए लड़ाई लड़ रहे डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ ने कहा कि महंगे सिलिंडर के कारण लकड़ी, कोयले का ज्यादा इस्तेमाल ढाबों और रेस्तरां में होने लगेगा। चोरी-छिपे लकड़ी, कोयला उपयोग होने से प्रदूषण में बढ़ोतरी होगी। कई इकाइयां पहले ही चोरी-छिपे गैस की जगह कोयला इस्तेमाल कर रहीं हैं।
विज्ञापन

डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ के मुताबिक गांव में छोटू सिलिंडर के दाम बढ़ने से लोग चूल्हे का उपयोग कर रहे हैं। हाल में हुए सिलिंडर संकट में गांव में चूल्हों की संख्या बढ़ गई और कंडे, लकड़ी जलाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने चिंता जताई कि व्यावसायिक गैस सिलिंडर महंगा होने से घरेलू सिलिंडर का उपयोग ज्यादा होगा। घरेलू सिलिंडर से व्यावसायिक को भरकर कालाबाजारी की जाएगी, यह री-फिलिंग खतरनाक साबित हो सकती है। दूसरी ओर, ज्यादा इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल अचानक से बिजली का लोड बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed