फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   expenditure increased in the lockdown accountant of company became robber

Agra Crime: प्राइवेट कंपनी में था एकाउंटेंट, फिर लगे ऐसे शौक बन गया लुटेरा, कहानी सुन पुलिस भी हैरान

Fri, 10 Mar 2023 10:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Mar 2023 10:20 PM IST
सार

पुलिस को बताया कि वह लूटपाट शौक पूरे करने के लिए करता है। लॉकडाउन के दौरान वेतन आधा हो गया था। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई चेन, बाइक व नकदी बरामद की है।

विज्ञापन
expenditure increased in the lockdown accountant of company became robber
चेन लूट की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन में खर्च बढ़ा तो कंपनी का एकाउंटेंट लुटेरा बन गया। वह महिलाओं के गले से चेन खींचकर रफूचक्कर हो जाता है। लॉकडाउन में पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया, लेकिन होली पर चेन तोड़ना उसे भारी पड़ गया। न्यू आगरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटी गई चेन, बाइक और तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि गनपति स्मार्ट सिटी, बाईंपुर रोड सिकंदरा निवासी अभिषेक ओझा को पुलिस ने चेन स्नेचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। अभिषेक गुरुग्राम की एक कंपनी में एकाउंटेंट है। लॉकडाउन से ही वर्क फ्रॉम होम कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि कंपनी का काम निपटाने के बाद वह बाइक से निकलता था। लॉकडाउन में उसने एक महिला की चेन तोड़ ली। पकड़ा नहीं गया। इसके बाद उसका दुस्साहस बढ़ गया। वह तभी से अलग-अलग स्थानों पर जाकर चेन स्नेचिंग करता था। कई बार चेन लूट चुका है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, न्यू आगरा में ही उसने दो चेन लूट की घटना स्वीकार की हैं। सात मार्च की शाम को उसने नगला हवेली पर दूध लेकर लौट रही महिला के गले से चेन तोड़ी थी। उसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, सुराग मिलने पर उसे धर दबोचा। उसने पुलिस को बताया कि वह लूटपाट शौक पूरे करने के लिए करता है। लॉकडाउन के दौरान वेतन आधा हो गया था। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई चेन, बाइक व नकदी बरामद की है। उसने पुलिस को बताया कि वह लूटने के बाद चेन संजू वर्मा स्वर्णकार को बेचता था। पुलिस सराफ की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

डीपीसी ने बताया कि अभिषेक ओझा तीन साल से अकेले ही चेन स्नेचिंग की घटनाएं कर रहा था। उसने कहां और कब लूटपाट कीं। लूटपाट की घटनाओं का अनावरण करने के लिए आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उसके बारे में अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed