फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   exit poll 2024 mainpuri lok sabha seat counting on 4 june dimple and jaiveer tough fight

Mainpuri Exit poll: टूटेगा सपा का 'तिलिस्म', क्या डिंपल यादव की फंस गई सीट? मुख्य मुकाबले से ये बाहर

Mon, 03 Jun 2024 03:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 03:06 PM IST
सार

Mainpuri Exit poll: उत्तर प्रदेश की वीआईपी सीटों में से एक मैनपुरी लोकसभा पर सभी की नजर बनी हुई है। इस सीट पर एग्जिट पोल के अनुरूप परिणाम आ रहे हैं या फिर सपा का 'तिलिस्म' इस बार टूटेगा, ये बड़ा सवाल बना हुआ है। हालांकि दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
exit poll 2024 mainpuri lok sabha seat counting on 4 june dimple and jaiveer tough fight
डिंपल यादव और ठाकुर जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Exit Poll 2024 Mainpuri Lok Sabha Seat: मैनपुरी की सियासत में 4 जून का दिन अहम है। यहीं से मुलायम के गढ़ की नई सियासी पटकथा लिखी जाएगी। ये पटकथा ही तय करेगी कि अब मैनपुरी पर डिंपल यादव राज करेंगी या फिर दशकों से जीत का ख्वाब देख रही भाजपा इस बार सपाई गढ़ को ध्वस्त कर भगवा फहराएगी। 
विज्ञापन


मुलायम की कर्मभूमि कही जाने वाली मैनपुरी में इस बार सियासी घमासान मचा हुआ है। एक तरफ मुलायम की पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं, तो वहीं दूसरी तरफ योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह पर कमल खिलाने का जिम्मा है। ऐसे में मैनपुरी का चुनाव इस बार काफी अहम है। ये चुनाव ही तय करेगा कि मुलायम के बाद अब सैफई परिवार की बादशाहत मैनपुरी सीट पर कामय रहेगी या भाजपा इस गढ़ को भी ध्वस्त करने में कामयाब हो जाएगी। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

अगर इस चुनाव में डिंपल यादव जीतती हैं तो उनके ऊपर दूसरा चुनाव हारने का जो दाग लगा हुआ है वह भी धुल जाएगा। वहीं अगर जयवीर सिंह जीतते हैं तो मैनपुरी में आज तक कमल न खिलने का मिथक टूट जाएगा। 4 जून यानी कल सुबह 8 बजे से इसके लिए नवीन मंडी में मतगणना शुरू होगी। दोपहर 12 बजे तक मैनपुरी की सियासी तस्वीर साफ हो जाएगी। 

 
विज्ञापन

मुख्य मुकाबले से बाहर हैं अन्य प्रत्याशी 
वैसे तो मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा और भाजपा के अलावा बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव समेत कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा में ही है। बसपा भी इस मुख्य मुकाबले से बाहर है। 

 
विज्ञापन

सपाइयों का मंडी का बाहर डेरा 
मैनपुरी स्थित नवीन मंडी के बाहर सपाइयों का डेरा है। दरअसल वे स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए वहां मौजूद हैं। सपा नेतृत्व की ओर से ईवीएम की निगरानी की अपील की गई थी। इसके चलते ही सपा कार्यकर्ता दिन रात मंडी के बाहर जमे हुए हैं। मतगणना पूरी होने के बाद ही वे यहां से हटेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed