फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Excise inspector died in road accident

सड़क दुर्घटना में आबकारी निरीक्षक की मौत, तीन साल से शामली में थे तैनात

Sun, 02 Feb 2020 08:30 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 02 Feb 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Excise inspector died in road accident
सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

जनपद शामली में करीब तीन साल से तैनात आबकारी निरीक्षक दिनेश्वरनाथ त्रिपाठी की रविवार रात को रामपुर जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्रयागराज निवासी आबकारी निरीक्षक बेटी की शादी के लिए एक सप्ताह पहले छुट्टी पर घर गए थे। 

विज्ञापन


जनपद शामली में आबकारी निरीक्षक-1 के पद पर तैनात 53 वर्षीय दिनेश्वरनाथ त्रिपाठी प्रयागराज के बादशाही मंडी के निवासी थे। जिला आबकारी अधिकारी हरिओम सिंह ने बताया कि दिनेश्वरनाथ त्रिपाठी शामली में 14 जुलाई 2017 से आबकारी निरीक्षक के पद पर तैनात थे। 27 जनवरी को बेटी की शादी के लिए छुट्टी लेकर घर गए थे। उनकी छुट्टी 31 जनवरी तक स्वीकृत थी। 30 जनवरी को उनकी बेटी की शादी थी। अगली सुबह 31 जनवरी को उन्होंने बेटी को विदा किया। इसके बाद शनिवार रात को वे विभाग की संविदा पर लगी विभाग की गाड़ी बोलेरो से प्रयागराज से शामली अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे। बोलेरो को संविदा चालक अंकित चला रहा था। 
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि प्रयागराज से लौटते समय रात करीब 11 बजे रामपुर जिले में मुरादाबाद मार्ग पर सामने से आ रहे टैंकर से गाड़ी की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में आबकारी निरीक्षक दिनेश्वरनाथ त्रिपाठी और चालक अंकित दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रामपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां आबकारी निरीक्षक दिनेश्वरनाथ त्रिपाठी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आबकारी निरीक्षक की आकस्मिक मौत से आबकारी विभाग में शोक व्याप्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed