Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Excessive friendship is not good Be careful of such people three shocking cases happened in Agra

UP: हद से ज्यादा दोस्ती अच्छी नहीं...ऐसे लोगों से रहें सावधान, आगरा में हुए चौंकाने वाले तीन केस

Fri, 01 Aug 2025 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 10:12 AM IST
सार

दोस्त बनाना अच्छी बात है, लेकिन हद से ज्यादा दोस्ती अच्छी नहीं है। आगरा में ऐसे ही तीन केस हुए, जिनमें दोस्ती के नाम पर भरोसा जीता, फिर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
Excessive friendship is not good Be careful of such people three shocking cases happened in Agra
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock

विस्तार

लोग ठगी करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। पहले जान पहचान बढ़ाते हैं। भरोसा जीतने के बाद मकान बेचने और मजबूरी का बहाना बनाकर धोखाधड़ी से रकम ले लेते हैं। वापस मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लौटाने से मना कर देते हैं। पीड़ितों की शिकायत पर शहर के अलग-अलग थानों में पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। जांच चल रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

केस:-1 थाना सदर में दर्ज केस के अनुसार सिंगी का नगला निवासी रिटायर्ड सीआईएसएफ के जवान महेंद्रपाल ने तहरीर दी। 20 जनवरी को वह अपने खाते से 2 लाख रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंचे थे। बैंक कर्मचारी ने खाते में रकम न होने का हवाला दिया। उन्होंने स्टेटमेंट निकलवाया। तब पता चला कि 5 महीने पहले उनके मकान में अमित और उसकी पत्नी प्रिंसी किराए पर रहने आए थे। उन्होंने भरोसा जीतकर मोबाइल पर बात करने के बहाने यूपीआई आईडी से कई बार में 3.49 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। रुपये ट्रांसफर होते ही 10 दिन पहले कमरा खाली कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस:-2 थाना सदर में दर्ज केस के अनुसार सेवला ओम साईं स्टेट काॅलोनी निवासी फौजी त्रिलोकचंद पाराशर ने तहरीर दी। थाना ताजगंज क्षेत्र के शारदा रेजीडेंसी निवासी हर्षवर्धन थापा से उनकी जान पहचान थी। इस वजह से उन्होंने हर्षवर्धन और उसकी बहन वैष्णवी ने एक मकान का सौदा किया। दोनों भाई बहन ने मिलकर फरवरी 2025 से 8 मार्च 2025 तक 4 बार में 1.95 लाख रुपये ले लिए। 10 मार्च को सदर तहसील में बैनामा करने पहुंचे तो 3 लाख वहां ले लिए। जब अधिवक्ता ने बैनामा कराने के लिए असली रजिस्ट्री की मांग की तो वैष्णवी का पति विकास आ गया। कहा कि रजिस्ट्री अभी लेकर आता हूं। रुपये लेने के बाद कोई लौटकर नहीं आया। जानकारी करने पर पता चला कि हर्षवर्धन ने बहन और बहनोई के साथ मिलकर उनसे रुपये लेकर मकान का बैनामा किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया।
विज्ञापन

केस:-3 थाना सिकंदरा में दर्ज केस के अनुसार विनायक नगर निवासी बुजुर्ग महिला पुष्पा ने तहरीर दी। तबीयत खराब होने पर भतीजा राहुल कश्यप उनके पास आया। सेवा करने का भरोसा देकर अपने घर ले गया। 22 फरवरी को धोखे से उनके मकान की गिफ्ट डीड करा ली। तबीयत में सुधार होने पर वह अपने घर आ गईं। भतीजे से गिफ्ट डीड खारिज करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed