फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Examinations of council schools became a joke cheating on board

UP News: परिषदीय स्कूलों की परीक्षा बनीं मजाक...बोर्ड पर नकल, प्रश्नपत्र भी दिए गए ऐसे

Sat, 21 Sep 2024 08:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 08:48 AM IST
सार

परिषदीय स्कूलों की परीक्षा मजाक बन गई हैं।  बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को प्रश्नपत्र मुहैया नहीं कराए हैं। इसके कारण अधिकांश स्कूलों में बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर ही प्रश्न लिखकर नकल कराई जा रही है। 
 

विज्ञापन
Examinations of council schools became a joke cheating on board
परिषदीय स्कूलों की परीक्षा बनीं मजाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में परिषदीय विद्यालयों की सत्र परीक्षाएं मजाक बनकर रह गई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को प्रश्नपत्र मुहैया नहीं कराए हैं। इसके कारण अधिकांश स्कूलों में बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर ही प्रश्न लिखकर नकल कराई जा रही है। परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं दो दिन के अवकाश के कारण बृहस्पतिवार से शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को शहर और देहात के अधिकांश स्कूलों में शिक्षक मौखिक रूप से सवाल पूछकर जवाब लिखवा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं कई विद्यालयों में देखा गया कि ब्लैक बोर्ड पर अपने स्तर से ही शिक्षक प्रश्न पत्र तैयार करके उन्हें हल करा रहे हैं। कई जगह तो बच्चे झुंड बनाकर पेपर हल करते नजर आए।
विज्ञापन





 

शुक्रवार को दूसरे दिन भी शिक्षकों को यही कवायद करते देखा गया। कई विद्यालयों के शिक्षकों का कहना था कि कोर्स पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में बच्चों को गाइड तो करना पड़ता है। शिक्षक राजीव वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर पिछली परीक्षा के पेपर देखकर तैयार किया गया और ब्लैक बोर्ड पर लिखकर ही बच्चों से हल करने को कहा जा रहा है।

कई स्कूलों में फोटो कॉपी करवाकर भी प्रश्न पत्र हल करवाए गए। ज्यादातर स्कूलों में परीक्षा के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। ऐसे में बेसिक स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने की विभाग की कवायद बेकार हो रही है। इस संबंध में बीएसए का कहना है कि प्रश्नपत्र स्कूल स्तर से ही दिए गए हैं। कहीं गड़बड़ी की शिकायत आएगी तो जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed